मकान की दीवार गिरने से दो युवक दबे, जख्मी

संवाद सहयोगी तिर्वा मकान की दीवार गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 04:55 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 04:55 PM (IST)
मकान की दीवार गिरने से दो युवक दबे, जख्मी
मकान की दीवार गिरने से दो युवक दबे, जख्मी

संवाद सहयोगी, तिर्वा: मकान की दीवार गिरने से दो युवक घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहां पर हालत गंभीर बनी हुई थी।

कोतवाली क्षेत्र के बहादुरपुर मुरैंया बुजुर्ग गांव निवासी देवेंद्र सिंह के पुत्र अमित कुमार व कल्लू के पुत्र बृजलाल दोनों लोग घर के बाहर काम कर रहे थे। शनिवार सुबह देवेंद्र के घर की कच्ची दीवार गिर गई। इससे दोनों लोग दब गए। आसपास के लोगों ने बचाव की कोशिश की। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। वहां पर हालत गंभीर बनी हुई थी। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी है।

chat bot
आपका साथी