परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र सौरिख संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मुहल्ले वालों क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 05:13 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 06:57 PM (IST)
परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान
परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

संवाद सूत्र, सौरिख: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मुहल्ले वालों के अनुसार पत्नी के बेटों के साथ दिल्ली में रहने और आर्थिक स्थिति खराब होने से युवक परेशान रहता था।

थाना सौरिख के मुहल्ला गांधी नगर निवासी 38 वर्षीय दीपेंद्र सिंह राठौर उर्फ दीपू की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी। करीब डेढ़ माह पहले पत्नी रीता राठौर दिल्ली में रह रहे 18 वर्षीय पुत्र वंश प्रताप के पास चली गई थी। वह 14 वर्षीय पुत्र अंश प्रताप को भी साथ ले गई थी। इसके बाद से दीपेंद्र घर में अकेले रहते थे। पत्नी के जाने के बाद परेशान रहने लगे थे। मंगलवार रात को दीपेंद्र मकान की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में चले गए। वहां पंखे में चादर से फांसी का फंदा बनाकर लटक गए। सुबह घर का दरवाजा नहीं खुला। कुछ दूरी पर दूसरे मकान में रह गए माता पिता ने बेटे को फोन लगाया। मोबाइल फोन पर काल रिसीव नहीं हुई। ऐसे में माता-पिता बेटे के घर पर पहुंचे। आवाज देने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिला। मुहल्ले वालों ने सीढ़ी लगाकर कमरे के अंदर देखा तो दीपेंद्र फांसी पर लटके दिखाई पड़े। इसके बाद दरवाजा तोड़कर लोग अंदर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया। घटना की जानकारी मिलने पर पत्नी बच्चों के साथ गांव के लिए रवाना हो गई। बस्ती के लोगों ने बताया कि दीपेंद्र अक्सर पत्नी से विवाद करते थे। ऐसे में वह भाई के पास रह रहे बड़े पुत्र के यहां चली गई थी। प्रभारी थानाध्यक्ष अरिमर्दन सिंह ने बताया कि युवक ने फांसी लगाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रंवाई की जाएगी।

-------

दादी की मौत के बाद बिगड़ गई थी आर्थिक स्थिति

दीपेंद्र के बाबा फौज से सेवानिवृत्त हुए थे। पहले उनकी पेंशन से परिवार का खर्च चल रहा था। बाबा की मृत्यु होने के बाद दादी को पेंशन मिलने लगी। इससे परिवार का भरण पोषण हो रहा था। करीब छह माह पहले दादी की भी मृत्यु हो गई। पेंशन बंद होने से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ गई।

chat bot
आपका साथी