टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद

संवाद सहयोगी छिबरामऊ एक तरफ जल संरक्षण की मुहिम तो दूसरी तरफ जिम्मेदारों की अनदेखी स

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:17 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:17 PM (IST)
टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद
टूटी पाइप लाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: एक तरफ जल संरक्षण की मुहिम तो दूसरी तरफ जिम्मेदारों की अनदेखी से पानी की बर्बादी हो रही है। टूटी पाइप लाइन से 15 दिन से पानी बर्बाद हो रह है, लेकिन जिम्मेदार मरम्मत की सुध नहीं ले रहे हैं। जीटी रोड किनारे जलभराव होने से हर पल हादसे का खतरा मंडराता रहता है।

पश्चिमी बाईपास पर गांधी प्रतिमा के पास नगर पालिका का नलकूप लगा हुआ है। यहां से पश्चिमी बाईपास, मुख्य बाजार, गुरुद्वारा रोड, रामनगर, डाक्टर अवस्थी वाली गली, बैंक आफ इंडिया वाली गली, गिहार बस्ती सहित कई मुहल्लों में जलापूर्ति की जाती है। करीब 15 दिन से जीटी रोड किनारे पश्चिमी बाईपास के निकट जल आपूर्ति को बिछी पाइप लाइन टूटी है। इससे जल आपूर्ति के समय सड़क पर पानी भरता है। आपूर्ति बंद होने के बाद यह गंदा पानी वापस पाइप लाइनों में पहुंच जाता है। दोबारा सप्लाई में ये घरों तक जाता है। इससे संक्रमण फैलने का डर लोगों को सताता है। बस्ती के लोग गंदे पानी की आपूर्ति से परेशान हैं। रामप्रकाश, देवेंद्र सिंह, दिनेश कुमार, राजीव व सर्वेश आदि ने बताया कि गंदा पानी आने से घरेलू कार्य नहीं हो पाते हैं। नगर पालिका प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। नलकूप आपरेटर आशुतोष ने बताया कि जल निगम की ओर से लाइन बिछाई गई है। ऐसे में ये पाइप लाइन टूट गई है। दो बार नगरपालिका कर्मचारी इसे सही कर चुके हैं। अधिकारियों को इसके टूटे होने की जानकारी दी गई है। अधिशासी अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि टीम भेजकर मरम्मत करवाई जाएगी।

chat bot
आपका साथी