रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

- भाई ने लगाया हत्या का आरोप नोएडा में करता था काम - दो साल पहले हुई थी शादी नहीं दी

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:21 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:21 PM (IST)
रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान
रिश्तेदारी में आए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

- भाई ने लगाया हत्या का आरोप, नोएडा में करता था काम

- दो साल पहले हुई थी शादी, नहीं दी कोतवाली में तहरीर

संवाद सूत्र, जलालाबाद: साढ़ू के घर आए एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई। आत्महत्या के कारणों पता नहीं चल सका, जबकि चचेरे भाई ने हत्या का आरोप लगाया है।

ग्राम जुनैदपुर निवासी मान सिंह का 25 वर्षीय बेटा वेदनरायन उर्फ वीरू शुक्रवार शाम मसीदपुरवा निवासी अपने साढ़ू सर्वेश पाल के घर आया था। वहां किसी बात से नाराज होकर देर रात वीरू घर से निकल गए और ब्लाक कार्यालय के पीछे एक पेड़ से फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सुबह लोगों ने शव देखा तो पहचान नहीं सके। जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। जेब से कुछ रुपये व मोबाइल फोन मिला जो बंद था। बाद में कुछ लोगों ने पहचान वीरू के रूप में की। चर्चा रही कि युवक की हत्या कर शव पेट पर लटकाया गया है। वीरू की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी। एक पांच माह की पुत्री है। पत्नी रेखा अपने माता, पिता के साथ जीजा के घर में तीन माह से रह रही हैं। चचेरे भाई हरिचरन ने बताया कि वीरू नोएडा में रहते थे। वहां से कब आए किसी को जानकारी नहीं हुई थी। भाई की हत्या हुई है। थानाध्यक्ष राज कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी