देश व प्रदेश सरकार के कार्यों का पूरे विश्व में बज रहा डंका

संवाद सहयोगी छिबरामऊ देश व प्रदेश की सरकार के कार्यों का डंका पूरे विश्व में बज रहा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:48 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:48 PM (IST)
देश व प्रदेश सरकार के कार्यों का पूरे विश्व में बज रहा डंका
देश व प्रदेश सरकार के कार्यों का पूरे विश्व में बज रहा डंका

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: देश व प्रदेश की सरकार के कार्यों का डंका पूरे विश्व में बज रहा है। सरकारों ने आम जनता के हित में जन कल्याणकारी योजनाओं को संचालित किया। इसका लाभ घर घर तक पहुंच रहा है। कोरोना काल में किए गए कार्य की भी हर जगह सराहना हो रही है।

रविवार को यह बात भाजपा के जिला महामंत्री शैलेंद्र द्विवेदी ने रामेश्वरम गेस्ट हाउस परिसर में मंडल स्तरीय कार्यसमिति की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं को जन जन तक पहुंचाएं। पांच अगस्त को हर बूथ पर कार्यकर्ता वैक्सीन के लिए लोगों को प्रेरित करें। इससे पहले मुख्य अतिथि सहित चेयरमैन राजीव दुबे, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामेंद्र त्रिपाठी, मनोज दुबे, रामानंद वर्मा व नगर अध्यक्ष आनंद गुप्ता ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व पूर्व सहकारिता मंत्री रामप्रकाश त्रिपाठी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। भाजपा नगर महामंत्री संजीव चौहान ने संचालन किया। बैठक के दौरान ऋषभ मिश्रा, शैलेंद्र गौर, प्रभा पांडेय, उत्तम गुप्ता, चंद्रहास शाक्य, पंकज दुबे, सावित्री कमल, संजीव चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी, आशीष वर्मा, प्रभात वर्मा, अंकित शर्मा, रूपेश दुबे, सनी चौहान, शोभा दुबे, मुन्नी चौहान, शिव देवी चौहान, गंगा शर्मा, सावित्री पांडेय व उषा उपाध्याय मौजूद रहे। खैरनगर-औसेर व शाहनगर-बेला मार्ग का जल्द होगा चौड़ीकरण

संवाद सहयोगी, तिर्वा : तिर्वा से खैरनगर होते हुए औसेर रोड व औसेर से शाहनगर होते हुए बेला मार्ग तक सड़कों का जल्द ही चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अलावा संपर्क मार्गो पर काम होगा। इसके साथ ही खस्ताहाल संपर्क मार्गो को भी जल्द बनवाया जाएगा।

रविवार को उमर्दा ब्लाक के सभागार में भारतीय जनता पार्टी के अभियान में प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि रहे विधायक कैलाश राजपूत, ब्लाक प्रमुख अजय वर्मा व वीर सिंह भदौरिया ने नवनिर्वाचित प्रधान व बीडीसी को सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि तिर्वा से खैरनगर होते हुए औसेर मार्ग का चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके साथ ही औसेर से शाहनगर होते हुए बेला मार्ग को भी चौड़ीकरण कराया जाएगा। इस मौके पर रामू कटियार, सतेंद्र सिंह, संजय कटियार, शिवा राजपूत, प्रदीप कुमार, अर्जुन राजपूत, रामगोपाल, ऋषि राजपूत, बृजपाल सिंह, रामपाल कुशवाहा, मो. शकील, जुगेश अली, विष्णु राठौर, नायब, गगन अग्निहोत्री, शिवम कटियार, महेश पाल व आशीष यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी