घूंघट में निकलीं महिलाएं बोलीं, शर्म करो शर्म करो

संवाद सहयोगी छिबरामऊ घूंघट में निकली महिलाओं ने जल निगम के अफसरों शर्म करो शर्म कर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 08:02 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 08:02 PM (IST)
घूंघट में निकलीं महिलाएं बोलीं, शर्म करो शर्म करो
घूंघट में निकलीं महिलाएं बोलीं, शर्म करो शर्म करो

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: घूंघट में निकली महिलाओं ने जल निगम के अफसरों शर्म करो शर्म करो के नारे बुलंद किए। उन्होंने घूंघट की ओट से जल निगम के अफसरों को संदेश दिया। वहीं, प्रदर्शन में शामिल होकर सभी का हौसला बढ़ाया। युवतियों ने भी बढ़-चढ़कर हस्ताक्षर अभियान में भागीदारी की।

गांव बहवलपुर में पानी की समस्या को लेकर 38वें दिन भी क्रमिक अनशन जारी रहा। सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य के नेतृत्व में महिलाएं प्रदर्शन में शामिल हुई। मोनिका शाक्य, पूजा शाक्य, सुखरानी देवी,क्षआकांक्षा राजपूत, रागिनी शाक्य, प्रतीक्षा शाक्य, दुर्गा श्रीवास्तव, प्रज्ञा सिंह, कीर्तिपाल, लक्ष्मी देवी शर्मा, सोनी, कौशल्या, प्रेमलता, बीना, जसोदा शर्मा, शबाना बानो, चांदनी कठेरिया, समरीन बानो, संध्या शाक्य व ओमवती सहित कई महिलाएं व युवतियां अनशन स्थल पर पहुंची। महिलाओं ने प्रदर्शन करते हुए आर पार की लड़ाई लड़ने की घोषणा की। नलकूप निर्माण शुरू होने एवं त्वरित पेयजल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति शुरू होने तक अनशन जारी रखने की बात कही गई। वहीं, गांव की युवतियों ने जिलाधिकारी को दी जाने वाली सीट पर हस्ताक्षर किए। सभी ने पानी की है मांग हमारी, तब तक रहेगा अनशन जारी के नारे लगाए। सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य ने कहा कि भूख हड़ताल शुरू होने में केवल एक दिन रह गया है। वहीं, अफसरों की लापरवाही को लेकर महिलाओं में नाराजगी है। इन दिनों अनशन की कमान पूरी तरह से महिलाओं ने अपने हाथ में ले ली है। पहले से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भूख हड़ताल शुरू होगी। इस दौरान रामनरेश शाक्य, अमित शाक्य, सत्यप्रकाश, फैजल अहमद, अरशद खान, बलवीर बाथम, पंकज राठोर, बृजकिशोर शाक्य व आनंद किशोर शाक्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी