सपाइयों ने मुकदमे वापस न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

-कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर किया प्रदर्शन -पंचायत चुनाव के दौरान दर्ज ह

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 06:09 PM (IST)
सपाइयों ने मुकदमे वापस न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी
सपाइयों ने मुकदमे वापस न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी

-कलेक्ट्रेट पहुंचकर सरकार विरोधी नारेबाजी कर किया प्रदर्शन

-पंचायत चुनाव के दौरान दर्ज हुए थे मुकदमे जागरण संवाददाता, कन्नौज: कलेक्ट्रेट में जिला पंचायत चुनाव के दौरान सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज किए गए मुकदमे वापस लेने के लिए सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। मुकदमे वापस न होने पर सपाइयों ने आंदोलन की चेतावनी दी।

शुक्रवार को सदर विधायक अनिल दोहरे के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सपाइयों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम गजेंद्र कुमार को सौंपा। सदर विधायक ने बताया कि जिला पंचायत चुनाव के दौरान जिला पंचायत सदस्य, कार्यकर्ता और उनके परिवार के लोगों पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गए। आरोप लगाया कि यह सब सत्तापक्ष के दबाव में किया गया। पुलिस ने सपा के समर्थकों और नेताओं को प्रताड़ित किया। कहा कि प्रशासन निष्पक्ष जांच कर फर्जी मुकदमों को खत्म करे। चेतावनी दी कि अगर उन पर दर्ज फर्जी मुकदमे वापस नहीं हुए तो सपाई आंदोलन करने के लिए विवश होंगे। प्रदर्शन करने वालों में श्याम सिंह यादव, इंद्रेश यादव, सीता देवी, जितेंद्र कुमार, मिथलेश यादव, नीरज देवी, कुसुमा देवी, कीर्ति दोहरे, सरोजनी कुशवाहा, अनुपम यादव, नीलम यादव, दिनेश सिंह, शिवाजी चक्रवर्ती, दिगंबर सिंह आदि लोग शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी