बदमाशों ने वृद्धा को किया मरणासन्न, आंख पर गहरी चोट

संवाद सूत्र मानीमऊ (कन्नौज) हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रही वृद्धा पर भारी वस्तु स

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 11:49 PM (IST)
बदमाशों ने वृद्धा को किया मरणासन्न, आंख पर गहरी चोट
बदमाशों ने वृद्धा को किया मरणासन्न, आंख पर गहरी चोट

संवाद सूत्र, मानीमऊ (कन्नौज): हथियारबंद बदमाशों ने घर के बाहर सो रही वृद्धा पर भारी वस्तु से हमला कर दिया। इससे उनकी आंख पर गहरी चोट आई। प्राइवेट पार्ट पर भी चोट के निशान हैं। महिला के मरणासन्न होने पर आरोपित कान के कुंडल और चांदी की तोड़िया लूट कर फरार हो गए। घायल को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया है। घटनास्थल पर एसपी पहुंचे और स्वजन से घटना के बारे में जानकारी की।

सदर कोतवाली के गांव नेरा निवासी 70 वर्षीय लौंगश्री घर के बाहर चारपाई पर सो रही थीं। गुरुवार देर रात बदमाशों ने उन पर किसी भारी वस्तु से हमला कर दिया। इससे उनकी आंख में गहरी चोट है। इसके अलावा सिर, नाक, हाथ में भी चोट के निशान हैं। शुक्रवार सुबह उनके नाती हर्षित ने घायल अवस्था में देखा तो घर पर सूचना दी। सुबह छह बजे उनकी बहू मनोरमा घायल अवस्था में उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंची। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद कानपुर रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल के डॉक्टर वीके शुक्ला के मुताबिक उनके प्राइवेट पार्ट पर भी चोट आई है। आरोपित वृद्धा के कान से कुंडल, चांदी की तोड़िया लूट लग गए। कप्तान प्रशांत वर्मा का कहना है कि घटना संज्ञान में है। मनोरमा ने मामले में तहरीर दी है। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

----------

भैंस की रखवाली को लेंटी थीं बाहर

वृद्धा की नातिन हर्षल ने बताया कि कुछ दिन पहले भैंस चोरी हो गई थी। इसलिए उसकी दादी घर के बाहर लेटी थीं। उसके पापा संजय कटियार गुरुवार रात खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। इस कारण से वह बाहर लेट गई थीं।

chat bot
आपका साथी