शादी को तैयार नहीं हुआ दूल्हा, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत

संवाद सूत्र सिकंदरपुर पिता पुत्री के हाथ पीले करने के लिए दो दिन तक इंतजार करते रहे ल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:01 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:01 PM (IST)
शादी को तैयार नहीं हुआ दूल्हा, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत
शादी को तैयार नहीं हुआ दूल्हा, दुल्हन की बिगड़ी तबीयत

संवाद सूत्र, सिकंदरपुर: पिता पुत्री के हाथ पीले करने के लिए दो दिन तक इंतजार करते रहे, लेकिन दूल्हा शादी करने को तैयार नहीं हुआ। इस बीच बारात लौटने से परेशान पुत्री की हालत बिगड़ गई। उसे फर्रुखाबाद में भर्ती कराया गया। पिता ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है।

कोतवाली छिबरामऊ चौकी सिकंदरपुर के गांव जगतपुर में शुक्रवार को सन्नाटा पसरा रहा। एक दिन पहले दुल्हन बन ससुराल जाने का ख्वाब देख रही युवती बारात वापस हो जाने से बदहवास हो गई। हालत बिगड़ने पर स्वजन उपचार के लिए फर्रुखाबाद ले गए। इस बीच दुल्हन के पिता लगातार दूल्हे व उनके बहनोई सहित अन्य लोगों से शादी के लिए आरजू मिन्नत करते रहे, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा। दूल्हा शादी करने के लिए नहीं आया। दूसरे दिन शाम तक इसको लेकर कोशिश चलती रही। वही दो दिन बीतने के बाद अब दुल्हन के पिता ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया है। पिता ने बताया कि दूल्हे के स्वजन ने 50000 रुपये अतिरिक्त दिए जाने की मांग शादी में कर दी थी। इसको लेकर पुत्री बेहोश हो गई थी। किसी प्रकार रुपये उधार लेकर इसका इंतजाम भी किया गया, लेकिन वह बारात लेकर वापस चले गए। अब शादी करने नहीं आ रहे हैं। वह दूल्हा व उनके स्वजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न को लेकर मुकदमा दर्ज कराएंगे। 16 जून को जिला मैनपुरी थाना नवीगंज से देवेंद्र बारात लेकर आए थे। जगतपुर में स्टेज पर दुल्हन बेहोश हो गई। ऐसे में दूल्हे के बहनोई ने हंगामा कर दिया और बारात वापस चली गई। सीओ छिबरामऊ शिव कुमार थापा ने बताया कि यदि दूल्हे के स्वजन शादी को तैयार नहीं होते हैं तो दुल्हन के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी