हैंडपंप पर पानी भर रही किशोरी से छेड़छाड़

- शिकायत करने पर आरोपितों ने दी जान से मारने की धमकी - पिता ने कोर्ट के आदेश पर तीन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Dec 2021 05:17 PM (IST) Updated:Sun, 05 Dec 2021 05:17 PM (IST)
हैंडपंप पर पानी भर रही किशोरी से छेड़छाड़
हैंडपंप पर पानी भर रही किशोरी से छेड़छाड़

- शिकायत करने पर आरोपितों ने दी जान से मारने की धमकी

- पिता ने कोर्ट के आदेश पर तीन के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

जागरण संवाददाता, कन्नौज : घर के बाहर हैंडपंप से पानी भर रही किशोरी के साथ गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। जब उसके पिता ने शिकायत की तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने भी आरोपितों का साथ दिया। पिता ने कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी घर के बाहर हैंडपंप से पानी भर रही थी। उसी दौरान गांव के ही सौरभ ने बेटी के साथ छेड़खानी की। जब बेटी ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसकी मां आरोपित के घर पर शिकायत करने गई तो सौरभ के पिता मोतीलाल व मां मुन्नी देवी ने अपशब्द कहे तथा झूठे मुकदमे में फंसा देने की धमकी दी। साथ ही मौका मिलते ही जान से मार देने की धमकी दी। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। रविवार को कोर्ट के आदेश पर घटना का मुकदमा दर्ज किया गया। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है। आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की जाएगी।

chat bot
आपका साथी