शिक्षकों व युवाओं ने सरकार पटेल को किया याद

संवाद सहयोगी छिबरामऊ 565 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर देश की एकता एवं अखण्डता को क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:49 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:49 PM (IST)
शिक्षकों व युवाओं ने सरकार पटेल को किया याद
शिक्षकों व युवाओं ने सरकार पटेल को किया याद

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: 565 रियासतों को एक सूत्र में बांधकर देश की एकता एवं अखण्डता को कायम किया। ऐसा कार्य करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को युवाओं व शिक्षकों ने याद किया।

हनुमान गढ़ी रोड असालत नगर में नेहरु युवा केंद्र पर युवा एकत्रित हुए। सरदार पटेल की 145वीं जयंती पर खुन्नूलाल चतुर्वेदी व सुधाकर पाठक ने दीप प्रज्वलित किया। आशीष दुबे, अर्पण शुक्ला, सुधीर गुप्ता व विनीत त्रिपाठी ने चित्र पर माल्यार्पण किया। केंद्र प्रभारी नारायण त्रिपाठी ने बताया कि सरदार पटेल न होते तो आज देश देश तस्वीर भिन्न होती। दीपक दुबे, पीयूष दुबे, पंकज मिश्रा, मानस खण्डेलवाल व गोलू गुप्ता ने जानकारियां दी। गोलू गुप्ता, रमन गुप्ता, स्वतंत्र कुमार, कोटेदार कवि दुबे व सोम त्रिवेदी मौजूद रहे। शिक्षक शशिकांत शुक्ला ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की बिखरी रियासतों को एकता के सूत्र में पिरोकर अखंड भारत का निर्माण किया। इस दौरान प्रभात दुबे, श्वेता यादव, रिचा यादव, सुशील दुबे, सीता राजपूत, वंदना यादव, आराधना त्रिपाठी व निशा यादव मौजूद रहे। वहीं ब्लाक संसाधन केंद्र छिबरामऊ परिसर में शिक्षक कुलदीप यादव सहित सभी शिक्षकों ने सरदार पटेल की जयंती पर चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

chat bot
आपका साथी