अबीर-गुलाल के बीच विसर्जित मां की प्रतिमा

- सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब पर किया गया विसर्जन - महिलाओं व युवतियों ने नाचते-गाते किया

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 06:09 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 06:09 PM (IST)
अबीर-गुलाल के बीच विसर्जित मां की प्रतिमा
अबीर-गुलाल के बीच विसर्जित मां की प्रतिमा

- सौरिख रोड स्थित ककराई तालाब पर किया गया विसर्जन

- महिलाओं व युवतियों ने नाचते-गाते किया विसर्जन

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: अबीर गुलाल के बीच हर्षोल्लास से मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमा के साथ युवतियां व महिलाएं नृत्य करती हुईं ककराई तालाब तक पहुंची। वहां पूजन के बाद प्रतिमा का विसर्जन किया।

छिबरामऊ नगर में मोहल्ला रामनगर, छपट्टी, आवास विकास कालोनी, इंदिरा नगर सहित गांव बहवलपुर व लक्षीराम नगला में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। विजयदशमी के दिन हवन पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन के लिए ले जाई गई। भक्तों ने लोडर व ट्रैक्टर पर प्रतिमाओं को रखा। इसके बाद इंदिरा नगर से यात्रा सौर ठ रोड के लिए चली। ढोल नगाड़े के बीच युवा थिरक रहे थे। महिलाएं व युवतियां भी नृत्य कर रही थीं। जगह-जगह प्रतिमाओं पर फूल बरसाए गए। सौरिख रोड होकर यात्रा ऐतिहासिक ककराई तालाब पर पहुंची। वहां श्रद्धालुओं ने प्रतिमा का पूजन किया। इसके बाद तालाब में प्रतिमा का विसर्जन किया गया। हर ओर जय माता दी मां व मां के जयकारे गूंज रहे थे। पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा। तालाब पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। वही प्रशासन की ओर से प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए तालाब में पानी भी एक दिन पहले भरवाया गया था।

chat bot
आपका साथी