चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता कन्नौज शहर में पिछले कई महीनों से गांजा की सप्लाई कर रहे तस्कर को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 05:00 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 05:00 PM (IST)
चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
चार किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, कन्नौज : शहर में पिछले कई महीनों से गांजा की सप्लाई कर रहे तस्कर को पुलिस ने दबोच लिया। उसके पास से चार किलो गांजा बरामद हुआ है। पुलिस ने उसके खिलाफ मादक द्रव्य निरोधक अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

रविवार को सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी को सूचना मिली कि शहर के भूड़ा मंदिर के पास एक युवक गांजा बेच रहा है। उन्होंने पुलिस बल के साथ दबिश दी और एक युवक को पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक पकड़ा गया गांजा तस्कर महेश पुत्र प्रयागराज निवासी मुबारकपुर टीला है। उसके पास से एक बोरा मिला, जिसमें चार किलो गांजा भरा था। पुलिस उसे पकड़कर कोतवाली ले आई। उसने बताया कि वह कम उम्र के युवाओं को गांजा का लती बनाता है। अधिकांश लोग उसी से गांजा खरीदकर पीते हैं। प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि महेश लंबे समय से गांजा का अवैध कारोबार कर रहा था। कई दिनों से पुलिस उसकी फिराक में थी। अब उसके नेटवर्क से जुड़े लोगों की खोजबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी