छह वर्षीय बालिका भी संक्रमित, अब चपेट में पूरा परिवार

त्री बच्चों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहती थी। 21 मई को वह दो पुत्रियों के साथ घर के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से रोडवेज बस से सौरिख कट पहुंची थी। वहां से टेंपो आदि की मदद से घर पहुंची थी। 30 मई को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वजनों के सैंपल लिए गए जिनकी पॉजिटिव रिपो

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 05:45 PM (IST) Updated:Fri, 05 Jun 2020 05:45 PM (IST)
छह वर्षीय बालिका भी संक्रमित, अब चपेट में पूरा परिवार
छह वर्षीय बालिका भी संक्रमित, अब चपेट में पूरा परिवार

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ : मायके आई महिला व उसकी दो बेटियों के संक्रमण से पुरानी गल्ला मंडी में पूरा परिवार संक्रमित हो गया। 10 लोगों की रिपोर्ट आने के बाद उन्हें केंद्र भेज दिया गया था। एक छह वर्षीय बालिका बची थी, इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई।

पुरानी गल्ला मंडी निवासी एक व्यापारी की पुत्री बच्चों के साथ हरियाणा के गुरुग्राम में रहती थी। 21 मई को वह दो पुत्रियों के साथ घर के साथ आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे से रोडवेज बस से सौरिख कट पहुंची थी। वहां से टेंपो आदि की मदद से घर पहुंची थी। 30 मई को तीनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद स्वजन के सैंपल लिए गए जिनकी पॉजिटिव रिपोर्ट दो जून को आई। इस बीच परिवार की एक छह वर्षीय बालिका रह गई थी। इसको डीएम ने बाल संरक्षण इकाई को देखरेख करने के लिए सौंपा था। प्रोबेशन अधिकारी बालिका को छिबरामऊ से ले गए थे। यह बच्ची केंद्र पर ही थी। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। अब परिवार में संक्रमित लोगों की संख्या 14 पहुंच गई। 42 के लिए गए नमूने, 211 की थर्मल स्क्रीनिग, एक भागा

शुक्रवार को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल परिसर में डा. मनीष तिवारी ने कुल 43 लोगों के नमूने लिए जाने की व्यवस्था की गई। इसमें नौ पुलिस कर्मी सौरिख व तीन 100 शैय्या पुलिस चौकी के थे। 10 स्वास्थ्य कर्मी शामिल हुए। इसके बाद आलमशाहपुर्वा के युवक का उपचार करने वाले अस्पताल 10 कर्मी भी थे। जांच होने का समय आया तो जिला फरर्रुखाबाद थाना मोहम्मदाबाद के सलीमपुर निवासी एक युवक अस्पताल परिसर से भाग गया। ऐसे में कुल 42 की ही सैंपलिग हो सकी। वहीं 171 की थर्मल स्क्रीनिग की गई। जांच कर रहे डा. मनीष तिवारी ने बताया कि इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई है। सीएचसी प्रभारी डा. राहुल मिश्रा की देखरेख में 40 की स्क्रीनिग की गई। इसमें पुरानी गल्ला मंडी के 22, सीएचसी छिबरामऊ के सात, निगोह खास व आवास विकास के तीन-तीन एवं रतनपुर के पांच लोग शामिल हुए। पॉजिटिव युवक के मोहल्ला बिरतिया में आने की चर्चा

ब्लाक तालग्राम के गांव मोहना निवासी युवक के मोहल्ला बिरतिया में आने की चर्चा हैं। इसको लेकर बस्ती के लोग एक-दूसरे से जानकारी जुटा रहे हैं। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इस बारे में पड़ताल कर रही है। बात की पुष्टि होने पर मिलने वाले लोगों के नमूने भी लिए जाएंगे। वहां गांव मोहना को हॉटस्पाट घोषित कर दिया गया है। पांचवें दिन भी बंद रहा बाजार

30 मई की रात को ही प्रशासन ने क्षेत्र को हॉटस्पाट घोषित कर दिया था। ऐसे में 31 मई से बाजार बंद हो गया। मुख्य बाजार कंटेनमेंट जोन की परिधि में आने की वजह से नगर पालिका तिराहा से जनता इंटर कॉलेज तक का पूरा क्षेत्र बंद है। पांच दिन हो गए लेकिन दुकान नहीं खुल रही हैं।

chat bot
आपका साथी