साहब! अपने होशो हवास में लिख रहा हूं सुसाइड नोट

संवाद सहयोगी छिबरामऊ पुलिस की हीलाहवाली से परेशान होकर कोतवाली तिर्वा क्षेत्र में पीड़ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:11 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:11 PM (IST)
साहब! अपने होशो हवास में लिख रहा हूं सुसाइड नोट
साहब! अपने होशो हवास में लिख रहा हूं सुसाइड नोट

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: पुलिस की हीलाहवाली से परेशान होकर कोतवाली तिर्वा क्षेत्र में पीड़ित महिला ने सुसाइड नोट लिखने के बाद आत्महत्या कर ली। यह मामला अभी सुलझ नहीं पाया है। इसी बीच एक युवक कोतवाली छिबरामऊ पहुंचा। उसने पिता व पत्नी पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। सुसाइड नोट लिखकर पुलिस को दे दिया। वहीं पुलिस ने कार्रवाई करने के स्थान पर जांच करवाने व स्वजन को समझाने का भरोसा दिलाकर युवक को वापस भेज दिया।

कोतवाली छिबरामऊ में रविवार दोपहर को एक युवक पहुंचा। अपना नाम जितेंद्र कुमार जोशी बताया। कोतवाली में कस्बा इंचार्ज विनय शर्मा प्रार्थना पत्रों का निस्तारण कर रहे थे। युवक ने उन्हें हस्तलिखित एक पत्र दिया। बताया कि वह अपने होशो हवास में यह सुसाइड नोट लिखकर दे रहे हैं। आरोप लगाया कि स्वजन उन्हें मरने पर विवश कर रहे हैं। पिता आए दिन मारपीट करते हैं। पत्नी भी परेशान करती हैं। बेरोजगार के चक्कर में खाना भी नहीं दिया जाता है और मारपीट की जाती है। ऐसे में वह उत्पीड़न से परेशान हो गए हैं। जीवन से मुक्ति चाहते हैं। किसी भी दिन आत्महत्या कर सकते हैं। इसके पिता व पत्नी सहित अन्य लोग जिम्मेदार होंगे। युवक की यह बातें सुनकर पुलिसकर्मी पूछताछ करने लगे। हालांकि किसी के जीवन से जुड़ा मामला होने के बावजूद पुलिस कर्मियों ने युवक के साथ जाना मुनासिब नहीं समझा। सुसाइड नोट भी युवक को वापस कर दिया। उससे जानकारी एकत्रित कर लाने को कहा गया। वही युवक के लिखित पत्र देने पर पुलिस का गंभीर न होना कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े कर रहा है। तिर्वा क्षेत्र की घटना से भी पुलिस कुछ सीख नहीं पाई है। प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश शर्मा ने बताया है कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। कस्बा इंचार्ज को भेजकर मामले की जानकारी की जाएगी। युवक के स्वजन को कोतवाली बुलाया जाएगा। युवक की समस्या का समाधान कराया जाएगा।

chat bot
आपका साथी