सड़कों पर सन्नाटा, बेवजह निकलने पर चले डंडे

जागरण संवाददाता कन्नौज कोरोना क‌र्फ्यू को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कड

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 05:52 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:11 PM (IST)
सड़कों पर सन्नाटा, बेवजह निकलने पर चले डंडे
सड़कों पर सन्नाटा, बेवजह निकलने पर चले डंडे

जागरण संवाददाता, कन्नौज : कोरोना क‌र्फ्यू को लेकर पुलिस व प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कड़ाई से पालन कराने के लिए सख्ती बढ़ा दी गई है। शनिवार को इसका असर दिखाई दिया। जीटी रोड, कोतवाली रोड, गैस एजेंसी रोड, गोलकुआं, तिर्वा रोड समेत सभी मुख्य मार्गो पर सन्नाटा छाया रहा। दूध, किराना, मेडिकल स्टोर, पैथालॉजी, सब्जी समेत जरूरी सामग्रियों की दुकानें ही खुलीं। रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर सन्नाटा छाया रहा। आवागमन कम हुआ। इससे बसें खाली रहीं। जगह-जगह पुलिस ने बैरियर लगाकर आने-जाने वालों की पड़ताल की। जरूरतमंद को छोड़ बेवजह निकले लोगों पर सख्ती बरती। नियमों का उल्लंघन करने पर डंडे भी चले। मास्क लगाने पर जोर दिया गया। रेलवे स्टेशन के पास सरायमीरा चौकी प्रभारी कमल भाटी ने फोर्स के साथ चेकिग की। बेवजह निकले लोगों के वाहनों के चालान किए। बिना मास्क लगाए लोगों के भी चालान किए। टीवी व मोबाइल से कट रहा समय कोरोना क‌र्फ्यू का पालन अधिकांश लोग कर रहे हैं। ऐसे में लोग घरों में कैद हैं। पल-पल भारी लग रहा है। टीवी व मोबाइल सहारा बना हुआ है। महिलाएं टीवी में सीरियल तो बच्चे कार्टून देखकर समय काट रहे हैं। मोबाइल पर भी लोग दिनभर व्यस्त रहकर समय बिता रहे हैं। गलियों में चहल-पहल कम

कोरोना क‌र्फ्यू को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मुख्य बाजार व मार्गो के अलावा गलियों में भ्रमण किया। इससे लोगों में दहशत दिखी। पुलिस को देख दुकानें बंद हो गईं तो लोग घरों में कैद हो गए। सुबह से शाम तक कई बार पुलिस ने गलियों का भ्रमण किया। इससे चहल-पहल कम रही।

chat bot
आपका साथी