छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

फोटो-22 केएनजे 13 -महिलाओं की सुरक्षा विषय पर दी गई जानकारी -मिशन शक्ति अभियान के तह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 10:56 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:04 AM (IST)
छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण
छात्राओं को दिया आत्मरक्षा का प्रशिक्षण

फोटो-22 केएनजे 13 -महिलाओं की सुरक्षा विषय पर दी गई जानकारी

-मिशन शक्ति अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम जागरण संवाददाता, कन्नौज: जागरण पब्लिक स्कूल में मिशन शक्ति के तहत छात्राओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा विषय पर जानकारी प्रदान की गई।

पॉक्सो एक्ट, घरेलू हिसा अधिनियम व हेल्पलाइन नंबरों को बताकर जागरुक किया गया। प्रशिक्षण में बताया गया कि छात्राओं को मानसिक, शारीरिक व भावनात्मक हिसा के विरुद्ध खुलकर आवाज उठानी चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. संजय शुक्ला ने कहा कि अराजकत्तवों से लडऩे के लिए अपने को कठोर बनाना होगा। गलत भाषा में बोलने वालों को उनकी भाषा में जवाब देने के लिए आत्मनिर्भर बनने की आवश्यकता है। गलत का खुलकर विरोध करें। प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा ने भी छात्राओं को गलत के प्रति लडऩे के लिए प्रेरित किया। विद्यालय स्तर पर कार्यकारिणी का गठन हुआ। शिक्षिका निधि त्रिपाठी अध्यक्ष, प्रीती त्रिपाठी उपाध्यक्ष, प्रीती सिंह सचिव, मितेंद्र मिश्रा उप सचिव, छात्रा मानसी तिवारी, परिधि शुक्ला, अंशिका त्रिपाठी, पूर्वा मिश्रा, शैली सिंह, ऐश्वर्या सिंह, दिव्यांगी राजपूत, गौरांगी त्रिपाठी, कनक अमोरियो, नबिला, शाबिया खान को सदस्य बनाया गया। सदस्य प्रबंध समिति अवधेश कुमार मिश्रा संरक्षक, प्रधानाचार्य डॉ. संजय शुक्ला को उप संरक्षक बनाया गया।

------------------

स्वाबलंबन के प्रति किया जागरूक

कन्नौज: राजकीय महिला डिग्री कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आनलाइन वेबिनार के तहत बालिका सम्मान सुरक्षा व स्वाबलंबन के प्रति जागरूक किया। बताया गया कि कोरोना अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है। उसके प्रति सचेत रहने की जरुरत है। प्राचार्य डा.शक्ति सिंह सचान ने बालिका सुरक्षा विषय पर कई महत्वपूर्ण की जानकारी प्रदान की। कराटे कोच योगेंद्र शर्मा, सुनीति शर्मा ने महिला उत्पीडऩ व छेड़छाड़ के समय तत्काल बचाव किस तरह किया जाए।कन्नौज डिग्री कालेज, राजकीय महाविद्यालय छिबरामऊ के अलावा अन्य ने बेविनार में प्रतिभाग किया। इस मौके पर सुमन शुक्ला, विद्या वर्मा, पुष्पलता, डा.सोनू पुरी, प्रेमप्रकाश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी