कन्या भोज के साथ मांगा सुख समृद्धि का आशीष

स्द्गद्गद्मह्य ढ्डद्यद्गह्यह्यद्बठ्ठद्दह्य श्रद्घ द्धड्डश्चश्चद्बठ्ठद्गह्यह्य ड्डठ्ठस्त्र श्चह्मश्रह्यश्चद्गह्मद्बह्ल4 2द्बह्लद्ध ङ्कद्बह्मद्दश्र ष्श्रद्वद्वह्वठ्ठद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:51 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:51 PM (IST)
कन्या भोज के साथ मांगा सुख समृद्धि का आशीष
कन्या भोज के साथ मांगा सुख समृद्धि का आशीष

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: नवरात्र व्रत का पारायण भक्तों ने नवमी को नौ कन्या खिलाकर किया। कन्या पूजन कर सुख समृद्धि का आशीष भी मां से मांगा।

रविवार सुबह से ही सौरिख रोड स्थित मां कालिका देवी मंदिर में भक्तों की भीड़ लग गई। देवी दर्शन कर लोगों ने पूड़ी, हलवा, चना आदि का भोग लगाया। देवी मां को चुनरी भी भेंट की। इसके बाद मंदिर परिसर में ही भक्तों ने कन्याओं को भोजन कराया। घरों पर भी कन्या पूजन किया गया।

वहीं भक्तों ने सड़क किनारे स्टाल लगाए। यहां पर हलवा पूड़ी आदि का वितरण किया गया। पश्चिमी बाईपास पर शांति इलेक्ट्रानिक के सामने रवि तिवारी, शशि तिवारी, किसान मोर्चा किसान के जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, शिवम चतुर्वेदी, मन्नू मिश्रा, पुनीत दुबे, शिव, शनि, हनी व अभिषेक ने पूड़ी व सब्जी का वितरण किया।

----

कन्या भोज करवाकर लिया आशीर्वाद

तालग्राम: नवमी पर दुर्गा मां की पूजा अर्चना करने व भोग अर्पित करने के लिए भक्तों की सुबह से ही मंदिरों में भीड़ लग गई। पूर्वी किनारे पर काली देवी मंदिर, पश्चिमी किनारे पर पंथवारी देवी व रोहली में मां जहारा देवी के मंदिर पर महिलाओं व पुरुषों की भीड़ रही। लोगों ने घरों पर कन्याओं को भोजन कराया। लोगों को कन्याओं को खोजने में काफी मेहनत करनी पड़ी। गांव रोहली में एक साथ गांव की सभी कन्याओं को भोजन कराया गया।

chat bot
आपका साथी