उठान न होने से समय से पहले खरीद बंद

जागरण संवाददाता कन्नौज सरकारी गेहूं क्रय केंद्र आज से बंद हो जाएंगे। हालांकि जिले में

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 07:10 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 07:10 PM (IST)
उठान न होने से समय से पहले खरीद बंद
उठान न होने से समय से पहले खरीद बंद

जागरण संवाददाता, कन्नौज : सरकारी गेहूं क्रय केंद्र आज से बंद हो जाएंगे। हालांकि, जिले में खरीद करीब चार दिन पहले से बंद है। उठान न होने के कारण किसानों से अधिकांश केंद्रों पर खरीद नहीं की गई है। इस कारण तीन चार दिन से ट्रैक्टर-ट्रालियों पर गेहूं लदा खड़ा है। यदि खरीद करते हैं तो बोरे सुरक्षित रखने की जगह केंद्रों पर नहीं है। इस कारण किसानों से खरीद नहीं की जा रही है। उनका गेहूं खुले में रखा है। साथ ही केंद्र पर खरीदा गेहूं भी उठान न होने के कारण परिसर में खुले में रखा है। इधर, बारिश हुई तो गेहूं आखिरी समय में बर्बाद हो जाएगा। मंगलवार को खरीद का आखिरी दिन है। ऐसे में एक दिन में किसानों को लाभांवित करना संभव नहीं होगा। किसानों ने समय से पहले केंद्रों पर गेहूं लाकर रख दिया है, जो न खरीदा गया तो किसान योजना होते हुए भी लाभ से वंचित रह जाएंगे। जबकि डीएम व एडीएम ने रोजाना उठान के निर्देश दिए थे, जिसका पालन नहीं हुआ है। डिप्टी आरएमओ व केंद्र प्रभारी से बात करनी चाही गई तो फोन नहीं उठा।

खरीद से वंचित किसान, कौन जिम्मेदार

जलालाबाद : क्षेत्र में संचालित क्रय केंद्र पर गेहूं का उठान नहीं किया गया। जगह न होने के कारण चार दिन से खरीद बंद है। सैकड़ों क्विंटल गेहूं खुले में लगा है, जो बारिश से भीग सकता है। बंदर भी बोरे फाड़ कर गेहूं फैला रहे हैं। जसोदा निवासी संदीप कुमार ने बताया कि केंद्र पर 90 पैकेट गेहूं ट्राली में रखा है। तीन दिन से कतार लगाए हैं। अभी तक तौल नहीं हो पाई है। ट्रैक्टर ट्राली भी फंसी है। कोई दूसरा काम भी नहीं कर पा रहे हैं। इसी तरह कूलापुर निवासी रजनीश कटियार ने बताया कि 40 पैकेट गेहूं तीन दिन से ट्राली पर रखा है। जलालाबाद निवासी कन्हैया तिवारी ने बताया कि 95 पैकेट गेहूं ट्राली में लोड है। दो दिन से खड़े हैं तौल नहीं हो पा रही है। कोई सही जानकारी नहीं दे रहा है। इस कारण खरीद से वंचित रह जाएंगे। किसान खरीद से वंचित नहीं रहेंगे। जानकारी कर खरीद कराई जाएगी। उठान भी कराया जाएगा। केंद्र प्रभारी या किसी की लापरवाही मिली तो कार्रवाई भी करेंगे।

-गजेंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी