एक माह में जेल से बाहर आए आरोपितों की कुंडली छान रही पुलिस

संवाद सूत्र सिकंदरपुर व्यापारी के घर हुई वारदात को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 08:55 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 08:55 PM (IST)
एक माह में जेल से बाहर आए आरोपितों की कुंडली छान रही पुलिस
एक माह में जेल से बाहर आए आरोपितों की कुंडली छान रही पुलिस

संवाद सूत्र, सिकंदरपुर: व्यापारी के घर हुई वारदात को लेकर पुलिस की छापेमारी जारी है। इस बीच एक माह में जेल से जमानत पर आए आरोपितों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

सोमवार को प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ विनोद कुमार मिश्रा के नेतृत्व में कोतवाली की तीन टीम व्यापारी के घर डाका डालने वालों की पड़ताल में जुटी रही। इसके अलावा एसओजी टीम व गुरसहायगंज कोतवाली की एक टीम भी खोजबीन में लगी है। वहीं पुलिस ने अब गोपनीय रूप से एक माह में कन्नौज व फर्रुखाबाद जेल से बाहर निकले आरोपितों के बारे में जानकारी जुटाने शुरू कर दी है। वही इस बीच जेल में मिलाई करने गए लोगों के बारे में भी तहकीकात की जा रही है। इसके अलावा क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर के बारे में भी पुलिस छानबीन कर रही है। जेल में रहकर आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले लोगों के बारे में भी पड़ताल कराई जा रही है। गतिविधियों को लेकर इनके काल डिटेल भी निकलवाए जा रहे हैं। इसके अलावा व्यापारी की ओर से नामजद किए गए लोगों की भी कॉल डिटेल की पड़ताल पुलिस करवा रही हैं। पांच दिन पहले रात एक बजे के करीब नकाबपोश सशस्त्र बदमाशों ने व्यापारी अखिलेश मिश्रा के घर डकैती डाली थी। पुत्र विकास को गोली मारकर घायल कर दिया था। अभी भी उनका उपचार कानपुर में चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि लगातार छापेमारी की जा रही है। जिन बिदुओं पर जानकारियां मिली है, उनके आधार पर आगे की जांच जारी है। जेल से जुड़े लोगों के भी ब्यौरा एकत्रित किए जा रहे हैं। जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी