प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने पकड़ा

- प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला - एक माह पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी संव

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:52 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:52 PM (IST)
प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने पकड़ा
प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने पकड़ा

- प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी महिला

- एक माह पहले पति ने दर्ज कराई थी गुमशुदगी

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज: प्रेमी के साथ गई महिला को पुलिस ने पकड़ लिया। एक माह पहले महिला के पति ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

एक ग्राम निवासी महिला 15 अक्टूबर 2021 की शाम अपने घर से दवा लेने के बहाने निकल गई थी, जिसके बाद महिला अपने प्रेमी के साथ चली गई। महिला के पति ने पत्नी के गुम हो जाने की सूचना कोतवाली पुलिस को दी थी। जिस पर कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी। बुधवार की सुबह उप निरीक्षक मनोज कुमार पांडे को महिला के शाहजहांपुर जलालाबाद में होने की सूचना मिली। पुलिस ने महिला को वहां से पकड़ लिया, पर पुलिस को देख प्रेमी मौके से फरार हो गया। पुलिस महिला को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ शुरू कर दी। महिला प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। समाचार लिखे जाने तक महिला के ससुरालीजन व मायके पक्ष के लोग उसे मनाने का प्रयास कर रहे थे।

chat bot
आपका साथी