बाइकों की टक्कर में एक की मौत,छह घायल

दूसरी बाइक पर उसकी मां मालती देवी पिता सुबोध के साथ थी। यह सभी लोग विशुनगढ़ की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव बरुआ सबलपुर के सामने तीनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हरिओम

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:26 PM (IST)
बाइकों की टक्कर में एक की मौत,छह घायल
बाइकों की टक्कर में एक की मौत,छह घायल

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: रात को जीटी रोड पर बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। अस्पताल में एक को मृत घोषित कर दिया गया। घटना से स्वजनों में चीख-पुकार मच गई।

जिला मैनपुरी थाना बेवर के नवीगंज निवासी 28 वर्षीय हरिओम शुक्रवार को 35 वर्षीय चाचा रामनिवास के साथ गुरसहायगंज क्षेत्र में गए थे। दो दिसंबर को भाई आनंद की बरात जानी है। इसके कार्ड बांटने के बाद वहां से वापस आ रहे थे। वहीं दूसरी ओर जिला मैनपुरी थाना करहल के गांव अंढ़नी निवासी 13 वर्षीय रोशनी 40 वर्षीय मौसा अवनीश के साथ बाइक से छिबरामऊ की ओर आ रही थी। दूसरी बाइक पर उसकी मां मालती देवी, पिता सुबोध के साथ थी। यह सभी लोग विशुनगढ़ की ओर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जीटी रोड पर गांव बरुआ सबलपुर के सामने तीनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में छह लोग घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल हरिओम, रामनिवास, रोशनी, सुबोध व अवनीश को नगला दिलू स्थित 100 शैय्या अस्पताल में पुलिस ने पहुंचाया। वहां अवनीश को मृत घोषित कर दिया गया। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया। मालती देवी अस्पताल नहीं पहुंची थी। पुलिस उनको अस्पताल लाने के लिए दोबारा से घटनास्थल पर गई। वहीं रामनिवास की हालत गंभीर बनी हुई है। अस्पताल में भर्ती सुबोध ने करीब डेढ़ माह के बच्चे के भी साथ होने की बात कही। हालांकि इस बच्चे की पुष्टि नहीं हो सकी। पुलिस जानकारी कर रही है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई है। छह लोग घायल हुए। हादसे में एक की मौत हो गई है। तीन को रेफर कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी