बर्ड फ्लू से बचाव को पोल्ट्री फार्म पर दस्तक दे रहे अफसर

संवाद सहयोगी छिबरामऊ बर्ड फ्लू ने दस्तक दी तो अफसर सतर्क हो गए। पशच चिकित्सा अधिकारियों ने पोल्ट्री फज्ञर्मो पर जाकर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 08 Jan 2021 08:08 PM (IST) Updated:Fri, 08 Jan 2021 08:08 PM (IST)
बर्ड फ्लू से बचाव को पोल्ट्री फार्म पर दस्तक दे रहे अफसर
बर्ड फ्लू से बचाव को पोल्ट्री फार्म पर दस्तक दे रहे अफसर

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: बर्ड फ्लू ने दस्तक दी तो अफसर सतर्क हो गए। पशच चिकित्सा अधिकारियों ने गांव-गांव जाकर पोल्ट्री फार्म की जानकारी शुरू कर दी। संचालन कर रहे लोगों को बचाव के लिए आवश्यक निर्देश दिए। छिबरामऊ नगर क्षेत्र में धमे के ताल सहित कई जगह पोल्ट्री फार्म खोले गए थे। इन पोल्ट्री फार्म खोलने वालों को नुकसान हुआ, तो उन्होंने यह सभी बंद कर दिए। वर्तमान समय में नगर में एक भी पोल्ट्री फार्म संचालित नहीं हो रहा है। कुछ पोल्ट्री फार्म कल्यानपुर व कमालपुर क्षेत्र में खुले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में खोले गए पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण करने को प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन सिंह शुक्रवार को टीम के साथ निकले. उन्होंने सिकंदरपुर क्षेत्र के सिलवापुर रोड स्थित पोल्ट्री फार्म का निरीक्षण किया। यहां करीब 10000 चूजे मिले। सभी स्वस्थ थे। परिसर की साफ-सफाई भी ठीक थी। उन्होंने देखरेख कर रहे व्यक्ति से जानकारी की। किसी भी चूजे की मृत्यु होने पर तत्काल सूचना देने को कहा। किसी प्रकार की लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई की हिदायत भी दी। प्रभारी उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डा. मोहन सिंह ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम का गठन किया जा चुका है। 20-20 नमूने पोल्ट्री फार्म से भरकर बरेली स्थित लैब पर जांच को भेजे जाएंगे। वर्तमान समय में कहीं पर भी बर्ड फ्लू की जानकारी सामने नहीं आई है। सभी क्षेत्रों में कर्मी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। पोल्ट्री फार्म संचालकों को किसी भी चूजे की मौत होने पर तत्काल सूचित करने को कहा गया है।

chat bot
आपका साथी