ईई जल निगम से वार्ता विफल, भूख हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी छिबरामऊ जल संकट को लेकर 57 घंटे से चल रही भूख हड़ताल अफसरों से वार्ता

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 07:52 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 07:52 PM (IST)
ईई जल निगम से वार्ता विफल, भूख हड़ताल जारी
ईई जल निगम से वार्ता विफल, भूख हड़ताल जारी

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: जल संकट को लेकर 57 घंटे से चल रही भूख हड़ताल अफसरों से वार्ता के बाद बेनतीजा रही। समयबद्धता को लेकर मामला उलझ गया। अफसर लिखित आश्वासन नहीं दे सके और भूख हड़ताल जारी रही।

गांव बहवलपुर में 42 दिन से क्रमिक अनशन चल रहा है। इस बीच अनशन का नेतृत्व कर रहे हैं सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य, जयप्रकाश बाबा राम नरेश शाक्य व अमित कुमार 57 घंटे से भूख हड़ताल पर बैठे हैं। मंगलवार दोपहर बाद जल निगम के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी छिबरामऊ, सीओ छिबरामऊ एवं प्रभारी निरीक्षक छिबरामऊ अनशन स्थल पर पहुंचे। अफसरों ने भूख हड़ताल पर बैठे अनशनकारियों से वार्ता की। सभासद प्रतिनिधि हरिशरण शाक्य ने स्वीकृत इंडिया मार्का सभी हैंडपंप चालू करवाए जाने की मांग की। अधिशासी अभियंता ने बताया कि जो हैंडपंप पानी नहीं दे रहे हैं, उन्हें एक सप्ताह में दुरुस्त करवा दिया जाएगा। अनशनकारी निर्माण कार्य की समयबद्धता को लेकर लिखित आश्वासन की बात पर डटे रहे। कई घंटे तक चली वार्ता बेनतीजा रही। सभासद ने बताया कि अधिकारी निर्माण को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दे रहे हैं। अधिशासी अभियंता किसी भी बात को लेकर अनशनकारियों को संतुष्ट नहीं कर सके हैं। एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने बताया कि अधिशासी अभियंता ने इंडिया मार्का हैंडपंप एक सप्ताह में शुरू कराने व पेयजल योजना के तहत एक माह में पानी की सप्लाई दिए जाने का आश्वासन दिया था। अनशनकारी जिद पर डटे हुए हैं। समझाने के बाद भी उन्होंने अनशन समाप्त नहीं किया। इस दौरान मनोज कुमार सिंह, शेर सिंह पाल, अग्निवेश यादव, अरुण कुमार, अक्कू भदौरिया व नरेंद्र कुमार शर्मा मौजूद रहे। मंगलवार से 70 वर्षीय सोनेलाल शाक्य भी इसमें शामिल हो गए।

chat bot
आपका साथी