मानसून का आगाज, खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता कन्नौज जिले में मानसून का आगाज हो गया है। शुक्रवार को बारिश हुई तो म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 06:55 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 06:55 PM (IST)
मानसून का आगाज, खुशनुमा हुआ मौसम
मानसून का आगाज, खुशनुमा हुआ मौसम

जागरण संवाददाता, कन्नौज : जिले में मानसून का आगाज हो गया है। शुक्रवार को बारिश हुई तो मौसम खुशनुमा हो गया और पिछले कई दिन से गर्मी व उमस झेल रहे लोगों को बारिश से राहत मिली। उत्तरी-पश्चिमी इलाके में कम दबाव का क्षेत्र होने ने मौसम विभाग ने 21 जून तक जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को सुबह 11 बजे अचानक आसमान में काले बादल घिर आए। पहले तेज बारिश हुई, इसके बाद दिन भर रुक कर बारिश होती रही। पानी के साथ ठंडी हवा चलने से लोगों ने गर्मी से राहत महसूस की। हालांकि बारिश के बाद शहर में कई स्थानों पर कीचड़ हो गया तो कई जगह जलभराव होने से लोग परेशान रहे।

मौसम विज्ञानी डा. सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर-पश्चिम इलाके में कम दबाव होने के कारण प्रदेश के कई जिलों मे 21 जून तक भारी बारिश होने की संभावना है। मध्य उत्तर प्रदेश के कई जिलों कन्नौज, फर्रुखाबाद, इटावा, मैनपुरी व औरैया में भी भारी बारिश होगी।

------------

कृषि विज्ञान केंद्र ने जारी की एडवाइजरी

कृषि विज्ञान केंद्र अनौगी के कृषि मौसम वैज्ञानिक डा. अमरेंद्र सिंह ने बताया की मानसून इस समय मध्य उत्तर प्रदेश समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में काफी एक्टिव है। उन्होंने कहा कि 20 जून तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। आमतौर पर पूरे सप्ताह आसमान में बादल छाए रहेंगे। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 24-35 और 19-26 डिग्री सेल्सियस सामान्य से नीचे रहने की संभावना है। पहले दिन उत्तर-पूर्वी, दूसरे और तीसरे दिन दक्षिण-पूर्वी, तीसरे दिन दक्षिणी और पांचवें दिन पछुआ हवा चलने की उम्मीद है। ऐसे में किसान सब्जी सहित अन्य खड़े फसल से अतिरिक्त जल निकास का प्रबंध करें। जायद की फसल मक्का, उर्द व मूंग की कटाई कर चुके किसान उत्पाद को छायादार और हवादार स्थान पर रखें। शीघ्र पड़ी हुई धान की नर्सरी को भारी वर्षा से बचाने के लिए 4 -5 फीट की ऊंचाई पर पालीथिन या ग्रीन नेट के प्रयोग करें।

chat bot
आपका साथी