संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संवाद सहयोगी छिबरामऊ संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 06:47 PM (IST)
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत
संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला। मायके वालों ने गला घोटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। वहीं ससुरालीजन फांसी लगा जान देने की बात कह रहे हैं।

थाना तालग्राम के गांव नया नगला कसावा निवासी अशोक कुमार पाल की शादी सात माह पहले 25 वर्षीय हेमलता के साथ हुई थी। शुक्रवार सुबह स्वजन काम में व्यस्त हो गए। कुछ देर बाद हेमलता का शव कमरे में फांसी पर लटका मिला। इससे चीखपुकार मच गई। स्वजन हेमलता को अस्पताल लेकर आए। वहां मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होने पर जिला औरैया थाना बेला के फतेपुर स्थित मायके के लोग मौके पर पहुंचे। हेमलता की भाभी सोनी पाल व उमा पाल का कहना है कि दुपट्टे से कील के सहारे फांसी लगाना संभव नहीं है। गला घोटकर हत्या की गई हैं। शादी के बाद से ही उत्पीड़न किया जा रहा था। हेमलता को ससुरालीजन मोबाइल भी नहीं देते थे। वही ससुरालीजनों का कहना है कि सुबह हेमलता ने खाना बनाया। इसके बाद उन्होंने फांसी लगा ली। हेमलता के पति अनूप दिल्ली में आटो रिक्शा चलाकर परिवार का भरण पोषण करते थे। दीपावली के समय वापस जाते समय मैनपुरी के निकट सड़क दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उपचार की वजह से इन दिनों घर पर ही थे। थाना तालग्राम के चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल ने बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी