मंदिरों में जलेंगे दीप, अफसर करेंगे रामायण पाठ

-शासन के निर्देश पर 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी बाल्मीकि जयंती -मंदिरों पर नामित किए गए नोडल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 11:18 PM (IST)
मंदिरों में जलेंगे दीप, अफसर करेंगे रामायण पाठ
मंदिरों में जलेंगे दीप, अफसर करेंगे रामायण पाठ

-शासन के निर्देश पर 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी बाल्मीकि जयंती

-मंदिरों पर नामित किए गए नोडल अधिकारी, होंगे रंगारंग कार्यक्रम

जागरण संवाददाता, कन्नौज: महर्षि बाल्मीकि का जीवन चरित्र व्यक्ति, समाज एवं राष्ट्रीय मूल्यों के निर्माण में वैश्विक स्तर पर मार्गदर्शन का आधार है। आदि कवि की जयंती पर प्रशासन स्तर से मंदिरों पर अखंड रामायण का पाठ किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां शुरू कर दीं गईं हैं।

इस बार 31 अक्टूबर पर महर्षि बाल्मीकि जयंती मनाई जाएगी। मंदिरों में दीप जलेंगे, तो अफसर रामायण व हनुमान चालीसा का पाठ करते नजर आएंगे। प्रदेश सरकार ने जयंती पर मंदिरों में रामायण का पाठ करने के आदेश दिया है, जिसके लिए जिला प्रशासन से सभी मंदिरों की सूची और होने वाले कार्यक्रमों का विवरण मांगा गया है। जिलाधिकारी की तरफ से प्रत्येक मंदिर के लिए एक नोडल अधिकारी नामित किया गया है, जो मंदिरों पर रामायण का पाठ समेत पूजन कार्यक्रम को आयोजित कराएंगे। इतना ही नहीं कार्यक्रम के फोटो और वीडियो भी शासन की ई-मेल पर संस्कृति विभाग को भेजे जाएंगे। जिला स्तरीय सभी अधिकारी भी बाल्मीकि जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जिला सूचना अधिकारी को भी पूरे जिले में कार्यक्रम के व्यापक प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है।

------------

नगर पालिका करेगी व्यवस्था

महर्षि बाल्मीकि जयंती पर कोविड प्रोटोकाल का पालन किया जाएगा। मंदिरों में रामायण पाठ के दौरान शारीरिक दूरी का पालन किया जाएगा। वहीं, पूजा-पाठ के लिए सभी व्यवस्थाएं जुटाने की जिम्मेदारी पालिका प्रशासन को दी गई है। अधिशासी अधिकारी मंदिरों पर सभी व्यवस्थाओं को जुटाएंगे।

--------------

शासन के निर्देशानुसार जिले में महर्षि बाल्मीकि जयंती का भव्य आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सभी अधिकारियों को जिम्मेदारी आवंटित कर दी गई है।

-राकेश कुमार मिश्र, जिलाधिकारी

chat bot
आपका साथी