लॉकडाउन में घर आए युवक ने लगाई फांसी, मौत

गए तो उसे फांसी के फंदे पर लटकता देखा। इसकी सूचना स्वजनों को दी गई। इससे स्वजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और युवक के घर पहुंचाया। युवक का एक बड़ा भाई गोविद है। उसका रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता पप्पू शाक्य व माता को सूचना दे दी गई थी। उनके आने

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 May 2020 10:54 PM (IST) Updated:Tue, 26 May 2020 06:02 AM (IST)
लॉकडाउन में घर आए युवक ने लगाई फांसी, मौत
लॉकडाउन में घर आए युवक ने लगाई फांसी, मौत

संवाद सूत्र, तालग्राम : एक युवक ने किसी बात से नाराज होकर चिल्ल के पेड़ पर अंगौछे से फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पहुंचकर ग्रामीणों की सहायता से शव को नीचे उतरवाया। माता पिता के आने का इंतजार किया जा रहा था।

ग्राम बेहटा निवासी 20 वर्षीय धर्मेद्र शाक्य गुरुग्राम में रहकर माता-पिता के साथ निजी कंपनी में काम किया करता था। करीब एक महीने पहले लॉक डाउन के दौरान वह माता पिता को वहीं छोड़कर घर चला आया। सोमवार देर शाम को युवक ने गांव के पूर्वी चकरोड के निकट एक चिल्ल के पेड़ पर अंगौछा से फांसी का फंदा बनाकर लटक गया। इससे उसकी मौत हो गई। ग्रामीण जब उस ओर गए तो उसे फांसी के फंदे पर लटकता देखा। इसकी सूचना स्वजनों को दी गई। इससे स्वजनों में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया और युवक के घर पहुंचाया। युवक का एक बड़ा भाई गोविद है। उसका रो रोकर बुरा हाल था। मृतक के पिता पप्पू शाक्य व माता को सूचना दे दी गई थी। उनके आने का इंतजार किया जा रहा था। ग्रामीणों के अनुसार युवक ने आज सुबह एक जन सेवा केंद्र से एक हजार रुपये निकाले थे। थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि फांसी लगाने से मौत की जानकारी मिली है। माता पिता के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी