कुपोषित बच्चों को मिलेगा राशन के साथ घी व सूखा दूध

संवाद सहयोगी छिबरामऊ कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए शासन बेहद ध्यान दे रहा है। ऐस

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 11:05 PM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 11:05 PM (IST)
कुपोषित बच्चों को मिलेगा राशन के साथ घी व सूखा दूध
कुपोषित बच्चों को मिलेगा राशन के साथ घी व सूखा दूध

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: कुपोषित बच्चों को स्वस्थ बनाने के लिए शासन बेहद ध्यान दे रहा है। ऐसे में अब इन बच्चों को राशन के अतिरिक्त घी व सूखा दूध भी प्रत्येक तीन महीने में दिया जाएगा। इसके लिए सभी समूह सखियों को पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने को कहा गया।

शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय सभागार में समूह सखियों को प्रशिक्षण दिया गया। बीडीओ चंद्रभान सिंह ने बताया कि बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है। राशन सहित मिलने वाली सभी वस्तुओं समय से अति कुपोषित बच्चों के घरों तक पहुंचाएं। इसके अलावा सामान्य बच्चों के लिए आने वाले राशन को भी उन्हें समय से उपलब्ध कराया जाए। जिला पोषण विशेषज्ञ डा. अंकित शर्मा ने बताया कि अति कुपोषित बच्चे ड्राई टेक होम राशन वितरण में शामिल किए गए हैं। इन बच्चों को डेढ़ किलो चावल, ढाई किलो गेहूं व 500 ग्राम दाल प्रतिमाह दी जाएगी। इसके अतिरिक्त 900 ग्राम घी व 750 ग्राम सूखा दूध प्रत्येक तीन महीने में दिया जाएगा। अन्य बच्चों के लिए भी राशन वितरण की व्यवस्था रहेगी। मुख्य सेविका साधना सिंह ने समूह सखियों को आंगनबाड़ी केंद्रों से वितरण किए जाने वाले इस राशन की विस्तार से जानकारी दी। सभी सखियों से जरूरतमंदों तक इसको पहुंचाए जाने के लिए भी कहा। कुपोषित बच्चों को घी व सूखा दूध देने के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। इस प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी सुनिश्चित कर दी गई हैं। इस दौरान एडीओ आइएसबी सुभाष चंद्र, सीडीपीओ रमाकांत, बीएमएस पुष्पेंद्र कुमार व आस्था गुप्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी