अवैध हास्पिटल संचालिका ममता ने कोर्ट में किया सरेंडर

संवाद सहयोगी तिर्वा अवैध तरीके से हास्पिटल चलाने वाली संचालिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक माह से वह फरार थी।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Apr 2019 05:12 PM (IST) Updated:Tue, 23 Apr 2019 06:32 AM (IST)
अवैध हास्पिटल संचालिका ममता ने कोर्ट में किया सरेंडर
अवैध हास्पिटल संचालिका ममता ने कोर्ट में किया सरेंडर

संवाद सहयोगी, तिर्वा : अवैध तरीके से हास्पिटल चलाने वाली संचालिका ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। एक माह से वह फरार थी।

कोतवाली क्षेत्र के पट्टी पवोरा गांव निवासी कमलेश राजपूत की 22 वर्षीय पत्नी रीना की मौत छह मार्च को हो गई थी। कारण, रीना को प्रसव पीड़ा हुई। आशा श्यामा देवी ने अवैध रूप से चल रहे ममता पोली क्लीनिक एंड हास्पिटल में भर्ती करा दिया था। यहां पर बिना डॉक्टर के ही संचालिका ममता ने आपरेशन कर दिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई थी। एक माह तक फरार रहने के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। ममता इस वक्त जेल में है। पुलिस की विवेचना चल रही। इससे हास्पिटल अभी भी शील है। कोतवाली प्रभारी टीपी वर्मा ने बताया कि हास्पिटल का सामान जब्त कर दुकानों को खोल दिया जाएगा। रुद्र कांप्लेक्स मालिक से पूछताछ की जा चुकी है। जल्द ही विवेचना पूरी कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी जाएगी।

chat bot
आपका साथी