खदेड़े जाएंगे रेती पर खेती करने वाले माफिया

जागरण प्रभाव - डीएम ने गंगा में गंदगी का लिया संज्ञान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलाएंगे अभियान - कब्जे

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Nov 2018 11:31 PM (IST) Updated:Sat, 17 Nov 2018 11:31 PM (IST)
खदेड़े जाएंगे रेती पर खेती करने वाले माफिया
खदेड़े जाएंगे रेती पर खेती करने वाले माफिया

जागरण प्रभाव

- डीएम ने गंगा में गंदगी का लिया संज्ञान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चलाएंगे अभियान

- कब्जे में कटरी इलाका, ग्रामीणों को जमीन लगान पर उठा कराते फसल

जागरण संवाददाता, कन्नौज : गंगा व काली नदी किनारे खेती कराने वाले माफिया अब खदेड़े जाएंगे। दैनिक जागरण की खबर का डीएम ने संज्ञान लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है। जो पुलिस बल के साथ माफिया पर कार्रवाई करेंगे।

गंगा सफाई को लेकर दैनिक जागरण ने लगातार खबरें प्रकाशित की। 15 नवंबर को गंगा की रेती पर खेती, सिकुड़ रही धारा शीर्षक से खबर का प्रकाशन किया। गंगा व काली नदी किनारे हजारों एकड़ जमीन पर खेती का हवाला दिया था। यहां माफिया जमीनों पर कब्जा कर किसानों से खेती कराते आ रहे हैं। इसकी एवज में वह किसानों से लगान वसूलते हैं। खाद व रासायनिक खेती से गंगा मैली हो रहीं हैं। गंदगी व फसल अवशेष सीधे नदी में फेंकते हैं। डीएम रवींद्र कुमार ने संज्ञान लिया। बताया कि गंगा के गुनहगारों को बक्सा नहीं जाएगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट शैलेष कुमार माफिया को लगाया है। जो पुलिस बल के साथ विशेष टीम बनाकर जमीन कब्जामुक्त कराएं। शैलेष ने बताया कि ऐसे लोगों को पकड़ने जाने पर जेल का रास्ता दिखाएंगे। 150 बीघा जमीन पर कब्जा, जांच के आदेश

सदर ब्लॉक के अब्दुलपुर सकरी निवासी संजीव कटियार भाई नारेंद्र के साथ शनिवार को डीएम रवींद्र कुमार से मिले। बताया कि उनके पास 150 बीघा जमीन है। जिस पर कई साल से प्रधान कब्जा कर बटाई पर दिए है। कई बार शिकायत की लेकिन गाली-गालौज व मारपीट के सिवाय कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस पर एसडीएम सदर को जांच के निर्देश गए। बताया कि गांव-गांव अभियान चलाकर इस तरह के कब्जेदारों को भी खदेड़ा जाएगा।

chat bot
आपका साथी