लोहे की जालियों से सुरक्षित होगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन2016 से होमगार्डों के भुगतान का पुन सत्यापन

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Nov 2019 11:49 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 06:09 AM (IST)
लोहे की जालियों से सुरक्षित होगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय
लोहे की जालियों से सुरक्षित होगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय

- भेजे गए प्रस्ताव को लेकर बीडीओ ने किया निरीक्षण

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: शंकरपुर रोड पर संचालित हो रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की सुरक्षा के लिए परिसर में लोहे की जालियां लगाई जाएंगी। इसका प्रस्ताव भी विकास खंड कार्यालय से भेज दिया गया है।

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में 100 छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां पर 24 घंटे महिला शिक्षिकाएं व छात्राएं रहती है। इसकी चहारदीवारी टूटी गई थी। कुछ समय पहले इसके परिसर से उपकरण व खाद्य सामग्री चोरी हो गई थी। ऐसे में अफसरों ने व्यवस्था चाक-चौबंद कराने का निर्णय लिया था। छत पर बने छज्जे को जाली से बंद कराने की योजना बनाई गई थी। गुरुवार को बीडीओ शतानंद दीक्षित विद्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने लगने वाली जाली के लिए नाप कराई। इसके अलावा अन्य निर्माण कार्य की भी पड़ताल की। वार्डन अरुणा शुक्ला से भी जानकारी की। बीडीओ ने बताया कि इसका प्रस्ताव भेज दिया गया है। नाप करवा ली गई है। बजट आते ही इसको शुरू करवा दिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी