सीएमओ कार्यालय पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता कन्नौज वेतन पालिसी न होने पर उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने सी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Dec 2021 04:55 PM (IST) Updated:Wed, 01 Dec 2021 04:55 PM (IST)
सीएमओ कार्यालय पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन
सीएमओ कार्यालय पर स्वास्थ्य कर्मियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, कन्नौज : वेतन पालिसी न होने पर उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर सांसद सुब्रत पाठक को संबोधित ज्ञापन निजी सचिव को दिया है।

बुधवार को उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डाक्टर पंकज वर्मा के नेतृत्व में सभी कर्मियों ने सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। नारेबाजी कर अपनी मांगे रखीं। अध्यक्ष ने कहा कि सभी कर्मियों को नियमित किया जाए। वेतन पालिसी न होने के कारण 16 वर्षो से एक समान पद पर काम कर रहे हैं। कर्मियों को जाब सिक्योरिटी मिले। साथ ही गैर जनपदीय स्थानातंरण हो। आउटसोर्सिग सेवा समाप्त की जाए। कर्मियों को बीमा भी मिले। संघ ने सांसद सुब्रत पाठक को संबोधित ज्ञापन निजी सचिव सचिन चतुर्वेदी को दिया। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को संबोधित ज्ञापन पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव को दिया है। इस मौके पर डा. पवन श्रीवास्तव, डा. पवन त्रिपाठी, कृष्णकांत कुशवाहा, हर्षदर्शन अशोक, डा. रवि प्रताप, प्रदीप, जया गौतम, कविता, रुकसाना, प्रियंका, नीलम, कल्पना, रचना, सरोज, कामिनी, रक्षा, कनक व मीना समेत कई कर्मचारी व आशा कार्यकर्ता रहीं।

chat bot
आपका साथी