समूह की महिलाएं बेचेंगी गोबर के दीये व मूर्तियां

जागरण संवाददाता कन्नौज दीवाली पर पूजन के लिए गाय के गोबर से निर्मित शुभ दीये व मूर्तियां बाज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 05:56 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 05:56 PM (IST)
समूह की महिलाएं बेचेंगी गोबर के दीये व मूर्तियां
समूह की महिलाएं बेचेंगी गोबर के दीये व मूर्तियां

जागरण संवाददाता, कन्नौज : दीवाली पर पूजन के लिए गाय के गोबर से निर्मित शुभ दीये व मूर्तियां बाजार में मिलेंगी। दीये और मूर्तियां राष्ट्रीय आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह तैयार कर रहे हैं, जिनका मकसद पर्यावरण संरक्षण के साथ विलुप्त हो रही पुरातन चीजों को बढ़ावा देना है। मिशन के निर्देश पर सदर ब्लाक के ग्राम हैबतपुर कटरा में जय मां दुर्गे समूह की महिलाओं ने दीवाली पर बिक्री करने के लिए गोबर के दीये व गणेश लक्ष्मी की मूर्तियां हाथ से तैयार की हैं। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने बढ़ावा देकर बिक्री सरकारी विभागों से करने के निर्देश दिए हैं। 28 अक्टूबर से दीवाली तक कलेक्ट्रेट, विकास भवन व तहसील गेट पर समूह की महिलाएं स्टाल लगाकर मूर्ति व दीये बेचेंगी। जिला मिशन प्रबंधक शिव बिहारी ने बताया कि विभागों के बाहर बिक्री के लिए पत्र जारी किया जाएगा। पूजन के लिए शुभ होता गोबर जय मां दुर्गे समूह की अध्यक्ष किरन देवी ने बताया कि गोबर पूजन के लिए शुभ होता है। इससे निर्मित मूर्तियां व दीये दोबारा इस्तेमाल में आते हैं। इनमें तुलसी व गेंदा बीज डाले हैं, जो खाद का काम करेंगे। टूटने या फिर फोड़कर गमलों व पौध में डाल सकते हैं। पर्यावरण को किसी तरह नुकसान नहीं पहुंचेगा। घरों से लिया गोबर दीवाली पर बिक्री करने के लिए दीये व मूर्तियां दो माह से बनाई जा रही हैं। महिलाएं खुद घरों से गायों का गोबर एकत्र कर निर्मित कर रहीं हैं। किरन ने बताया कि दस हजार रुपये ऋण लेकर काम शुरू किया है काफी समय कूटने व छानने व बनाने में लगता है। अन्य समूह भी इसी तरह बना रहे हैं। ढाई से 51 रुपये तक दीए, 125 तक मूर्तियां समूह ने छोटे दीये की कीमत ढाई व बड़े की पांच रुपये रखी है। 21 और 51 रुपये के डिजाइनदार आकर्षक दीये भी हैं। मूर्तियों की कीमत 60, 100 व 125 रुपये है।

chat bot
आपका साथी