हादसे में दादी-पोता की गई जान, रात भर नाली में पड़े रहे शव

संवाद सूत्र तालग्राम आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दादी-पोता की

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 08:32 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 08:32 PM (IST)
हादसे में दादी-पोता की गई जान, रात भर नाली में पड़े रहे शव
हादसे में दादी-पोता की गई जान, रात भर नाली में पड़े रहे शव

संवाद सूत्र, तालग्राम: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर डिवाइडर से टकराकर बाइक सवार दादी-पोता की मौत हो गई। दोनों के शव रात भर वहीं पड़े रहे, सुबह यूपीडा कर्मियों ने देखा तो स्वजन को जानकरी दी। बाइक सवार लखनऊ से दवा लेकर आ रहे थे।

कोतवाली छिबरामऊ के गांव हाथिन निवासी 18 वर्षीय सागर सिंह सोमवार को बाइक से 65 वर्षीय दादी शांति देवी के साथ लखनऊ गए थे। वहां उन्हें दादी की दवा लेनी थी। शाम करीब छह बजे वह बाइक से छिबरामऊ के लिए निकले थे। गांव अमोलर के पास 178 किलोमीटर पर बाइक डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें दोनों लोग डिवाइडर की नाली में गिर गए। पूरी रात दोनों के शव वहीं पड़े रहे। मंगलवार सुबह करीब पांच बजे यूपीडा कर्मियों ने बाइक को पड़े देखा तो मौके पर पहुंचे। यहां देखा तो दादी और पोते के शव पड़े थे। कर्मियों ने दुर्घटना की सूचना थाना अध्यक्ष कृष्ण लाल पटेल को दी। पुलिस ने दोनों शवों को वहां से निकलवा कर मेडिकल कालेज भिजवाया। उनके पास से मिले फोन से पुलिस ने जब संपर्क साधा तो उनकी शिनाख्त हुई। पुलिस ने स्वजन को घटना की जानकारी दी।

स्वजन अवनीश चौहान नें बताया कि सागर से करीब आठ बजे फोन से बात हुई थी, तब सागर ने बताया था कि हम लोग बांगरमऊ के पास एक्सप्रेस वे की रिलायंस पेट्रोल पंप पर हैं। यहां खाना खा रहे हैं। मगर रात 10 बजे के बाद उससे संपर्क नहीं हो सका। रात भर स्वजन परेशान रहे सुबह पुलिस का फोन आया तब जानकारी हुई। वह दो भाइयों में दूसरे नंबर का था।

------

कैंसर से पीड़ित थीं दादी

सागर की दादी शांति देवी लगभग 6 साल से बीमार चल रहीं थीं। उनके सीने के नीचे गांठ थी। उसी का उपचार चल रहा था। जांच होने के बाद डाक्टरों ने कैंसर होने की बात बताई थी। इसीलिए कैंसर की दवा पीजीआइ लखनऊ से लेने के लिए गए थे।

chat bot
आपका साथी