महाराष्ट्र और केरल से आने वालों की विभाग को दें सूचना

जागरण संवाददाता कन्नौज देश के कई हिस्सों में कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद जिले में भी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 06:13 PM (IST) Updated:Wed, 03 Mar 2021 12:06 AM (IST)
महाराष्ट्र और केरल से आने वालों की विभाग को दें सूचना
महाराष्ट्र और केरल से आने वालों की विभाग को दें सूचना

जागरण संवाददाता, कन्नौज : देश के कई हिस्सों में कोरोना के मरीज बढ़ने के बाद जिले में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बीच में कोरोना के मरीज कम होने के कारण जांच केंद्रों की संख्या कम कर दी गई थी। अब फिर से जिले कोरोना जांच केंद्र बढ़ाए गए हैं। मास्क के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। वहीं, बाहर से आने वाले लोगों की जांच करने के लिए भी निर्देश दिए गए हैं। यदि कोई व्यक्ति या महिला केरल या महाराष्ट्र से आता है तो आशा कार्यकर्ता उसकी कोविड की जांच कराएंगी।

नए स्ट्रोन को लेकर जिले में सतर्कता बरतने के लिए जांच केंद्र बढ़ाए गए। केरला व मुंबई से आने वाले लोगों को जांच करवाना अनिवार्य कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को रोडवेज व रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को मास्क लगाने व दो गज की दूरी करने के लिए जागरूक करने को कहा। जनपद में कई दिन से संक्रमित नही मिले। एक्टिव संख्या शून्य हो गई। कोरोना को मात देने मरीजों की संख्या ज्यादा है। घर से बाहर निकलने से पहले मास्क व सैनिटाइज प्रयोग करने की सलाह दी। लोग बाजार,शॉपिग मॉल सहित अन्य जगहों पर लोग मास्क नही लगा रहे हैं। वहीं, बस स्टेशन पर कोविड हेल्प डेस्क पर सन्नाट पसरा रहता है। वाहन से आने वाले यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिग नहीं की जाती है। न ही मास्क के लिए जागरूक किया जाता है। रोडवेज बस यात्री बिना मास्क के यात्रा करते है। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। मेटरनिटी विग अस्पताल में महिलाओं की भीड़ लगी रही। यहां पर शारीरिक दूरी का पालन नही किया गया। सीएमओ डॉ. कृष्ण स्वरूप ने बताया कि कोरोना के नए स्ट्रेन को लेकर शासन की गाइडलाइन के अनुसार टीमों को अलर्ट कर दिया गया है। जांच के लिए पर्याप्त किट उपलब्ध हैं। कोविड हॉस्पिटलों में डॉक्टरों की टीम तैनात कर दी गई है।

---------

जिले की स्थिति

कुल सैंपल - 157709

रिपोर्ट आई - 157048

निगेटिव - 153549

पॉजिटिव - 3499

एक्टिव - 0

स्वस्थ - 3451

मृत्यु - 48

रिपोर्ट शेष - 661

chat bot
आपका साथी