बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, शीतलहर ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता कन्नौज हवा के विक्षोभ के कारण ही मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 08:08 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 08:08 PM (IST)
बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, शीतलहर ने किया बेहाल
बूंदाबांदी से बढ़ी सर्दी, शीतलहर ने किया बेहाल

जागरण संवाददाता, कन्नौज: हवा के विक्षोभ के कारण ही मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। पहले उत्तर-पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से जहां पारा तीन डिग्री तक पहुंच गया तो अब उत्तर-पूर्वी हवाओं के कारण बूंदाबांदी हुई, जिससे किसानों की धड़कने बढ़ गईं। शीतलहर ने भी लोगों को बेहाल कर दिया।

रविवार को मौसम के मिजाज में काफी बदलाव देखा गया। सुबह आसमान में हल्के बादल छाए थे। इसके बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। हवा में नमी की मात्रा अधिक होने से कोहरा भी छाया रहा। दोपहर में धूप निकली तो लोगों ने राहत की सांस ली। दिन में 3.3 किमी प्रतिघंटा के वेग से चली हवा ने लोगों को झकझोर दिया। हवा में ठंडक होने से बीमार लोगों को दिक्कत हुई। शाम को एक बार फिर मौसम का मिजाज बिगड़ा और आसमान में बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार हवा में विक्षोभ के कारण मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहे हैं। पहले हवा की दिशा उत्तर-पश्चिम होने से मैदानी इलाकों में जबरदस्त शीतलहर का प्रकोप रहा। इसका असर यह हुआ कि पारा 3.2 डिग्री पर पहुंच गया था। इसके बाद हवा की दिशा में परिवर्तन हुआ तो उत्तर-पूर्वी हवाओं के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी की तरफ से बादल मैदानी इलाके में पहुंच गया। इसी वजह से बूंदाबांदी हुई है। विक्षोभ से बारिश की संभावना

कृषि वैज्ञानिक डॉ. वीके कनौजिया ने बताया कि उत्तर-पूर्वी हवा के विक्षोभ से बारिश होने की संभावना है। इससे आलू व सरसों की फसल में सबसे अधिक नुकसान होगा, जबकि गेहूं में अधिक नुकसान नहीं होगा। इसके अलावा सब्जियों को भी नुकसान होगा, जिससे सब्जियां महंगी होंगी। रविवार को मौसम का हाल

अधिकतम तापमान - 18.0 डिग्री

न्यूनतम तापमान - 6.6 डिग्री

हवा की गति - 3.3 किमी प्रतिघंटा

हवा में नमी - 97 फीसद

हवा की दिशा- उत्तर-पूर्वी कोट

पूर्व की तरफ से बंगाल की खाड़ी से आने वाली हवाओं के कारण पूर्वी विक्षोभ उत्पन्न हो रहा है। इसी वजह से बादल आकर्षित होकर आए हैं। यदि विक्षोभ बना रहा तो बारिश भी हो सकती है। फिलहाल कोहरा छाया रहेगा

-डॉ. अजय मिश्र, मौसम वैज्ञानिक

chat bot
आपका साथी