डरें नहीं बल्कि लड़े, करेंगे कार्रवाई

स्नद्बद्दद्धह्ल द्बठ्ठह्यह्लद्गड्डस्त्र श्रद्घ द्घद्गड्डह्म 2द्बद्यद्य ह्लड्डद्मद्ग ड्डष्ह्लद्बश्रठ्ठ

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:16 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 05:16 PM (IST)
डरें नहीं बल्कि लड़े, करेंगे कार्रवाई
डरें नहीं बल्कि लड़े, करेंगे कार्रवाई

जागरण संवाददाता, कन्नौज : मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला श्रमिकों को उत्पीड़न के खिलाफ जागरूक किया गया। मुकदमों में पैरवी व उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना बताया गया। संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई।

शुक्रवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत सदर तहसील सभागार में श्रम विभाग की तरफ से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस दौरान महिला व पुरुष श्रमिक समेत अन्य लोग शामिल हुए। अध्यक्षता विधि सेवा प्राधिकरण की अपर सिविल जज मीनल वर्मा व सचिन कुमार दीक्षित ने की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जगदीश वर्मा ने महिला व बालिका सुरक्षा व सम्मान के लिए जागरूक किया। साथ ही उनके स्वावलंबन के तरीके बताए। श्रम अधिनियम की जानकारी दी। महिला उत्पीड़न के खिलाफ लड़ना, मातृका हितलाभ, महिलाओं के कल्याण एवं उनके सशक्तिकरण पर जोर दिया। अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की योजनाएं समझाईं। साथ ही उनका लाभ लेना बताया। सिविल जज व सचिव ने अन्य जानकारी की दी। कार्यक्रम में तहसीलदार सदर अरविद कुमार, भवन निर्माण मजदूर यूनियन के महामंत्री हंसराज अकेला, चाइड लाइन से मेराज बानो सौमित्र मिश्र रहे।

chat bot
आपका साथी