'व्यवस्था' से आजिज किसान कर रहे खुदकुशी : लल्लू

संवाद सूत्र सौरिख सरकार की व्यवस्था से नाराज किसान खुदकुशी करने को विवश हैं। अन्नदाताअ

By JagranEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 11:00 PM (IST)
'व्यवस्था' से आजिज किसान कर रहे खुदकुशी : लल्लू
'व्यवस्था' से आजिज किसान कर रहे खुदकुशी : लल्लू

संवाद सूत्र सौरिख: 'सरकार की व्यवस्था से नाराज किसान खुदकुशी करने को विवश हैं। अन्नदाताओं के अलावा आमजन को बिजली -पानी के नाम पर लूटा जा रहा है। प्रदेश में जंगलराज है लेकिन सरकार की कान में जूं तक नहीं रेंग रहा है। सूबे के सीएम द्वारा भ्रष्टाचार रोकने की बातें महज छलावा साबित हो रही हैं। कानून-व्यवस्था यहां पहले ही चौपट हो चुकी है। सूबे की सरकार केवल हवा-हवाई बातें ही कर रही है।' उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व विधायक अजय कुमार लल्लू ने कही।

रविवार को वह सौरिख ब्लॉक के ग्राम कुतुबपुर में ब्लॉक अध्यक्ष अंकित पाल के आवास पर संगठन सृजन अभियान बैठक में शामिल हुए। उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून के राज के स्थान पर जंगलराज है। व्यवस्था की चोट से किसान कराह रहा है। उनको पूछने वाला कोई नहीं है। हर साल 550 से अधिक किसानों ने खुदकुशी की है। फसल नुकसान के समय बीमा कंपनी भाग जाती है। अधिकांश कंपनियां गुजरात की हैं। कांग्रेस के कार्यकाल में नलकूप का बिल 800 रुपये और अब 2700 रुपये आ रहा है। फिर भी हमारे मुख्यमंत्री प्रदेश से भ्रष्टाचार खत्म होने की बात कर रहे हैं। छलावे वाला भाषण देने में तो उनका कोई जवाब ही नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का छिबरामऊ से निकलते समय सौरिख चौराहे पर नगर अध्यक्ष बाहर कुरैशी राशिद अली समेत कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष विनय कुमार, प्रमोद कुमार साहब, पूर्व जिला अध्यक्ष ऊषा दुबे, विनोद दुबे, फर्रुखाबाद जिला अध्यक्ष विजय कटियार, सौरभ त्रिपाठी, राशिद अली, मलखान सिंह पाल, शशिकांत गुप्ता आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी