तार टूटने से छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

संवाद सूत्र गुरसहायगंज छिबरामऊ स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से गुरसहायगंज तक आने वाली

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:47 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:47 PM (IST)
तार टूटने से छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति
तार टूटने से छह घंटे बाधित रही विद्युत आपूर्ति

संवाद सूत्र, गुरसहायगंज :

छिबरामऊ स्थित 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से गुरसहायगंज तक आने वाली 33 केवी लाइन का तार अकबरपुर के पास टूट गया, जिससे नगर की आपूर्ति बाधित हो गई। करीब छह घंटे तक बिजली गुल रही, जिससे लोग भीषण गर्मी में परेशान रहे और पेयजल संकट छाया रहा।

रविवार सुबह दस बजे के करीब अकबरपुर के निकट 33 केवी हाईटेंशन लाइन का तार टूट जाने से पूरे नगर समेत आसपास क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। सब स्टेशन आपरेटर अतुल दुबे ने एसडीओ को उपकेंद्र ब्रेकडाउन होने की जानकारी दी। इसके बाद विभाग की टीम ने लाइन की पेट्रोलिग कर फाल्ट का पता लगाया। अकबरपुर के निकट डबल पोल पर इंसुलेटर तथा टूटे तार के मरम्मत की गई। इसके बाद करीब चार बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। एसएसओ ने बताया कि हाईटेंशन लाइन का तार इंसुलेटर ब‌र्स्ट होने के कारण पहले आपूर्ति टू फेस हो गई थी। इसके अलावा बिजली घर में विद्युत टीम द्वारा दो वीसीबी मशीन की मरम्मत की गई। सोमवार को दो और मशीनों की मरम्मत की जाएगी। बिजली न होने से नागरिकों को भीषण गर्मी व उमस से जूझना पड़ा। वहीं, पेयजल की समस्या से लोग परेशान रहे। एसडीओ कुलदीप सिंह राजपूत ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र व जर्जर लाइनों की मरम्मत का काम अभी चल रहा है। इसके बाद लोगों को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।

ट्रेन से कट कर युवक की मौत संवाद सूत्र, जलालाबाद :

ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। वह काफी दिनों से ससुराल में रह रहा था।

इंदरगढ़ के गांव सपहा निवासी 35 वर्षीय पंजाबी पुत्र इच्छाराम काफी समय से अपनी ससुराल जलालाबाद निवासी ज्वाला कठेरिया के यहां रह रहे थे। करीब दो वर्ष पूर्व उनकी पत्नी पति को छोड़कर चली गई थी। स्वजन के मुताबिक युवक शनिवार रात घर नहीं पहुंचा था। रविवार सुबह पंजाबी का शव रेलवे स्टेशन खुदलापुर व जसोदा के बीच गौरियापुर गांव के सामने ट्रैक पर मिला। ससुर ज्वाला कठेरिया ने तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी