लंबे संघर्ष के बाद देखेंगे दिव्य मंदिर निर्माण

संवाद सहयोगी छिबरामऊ भारत के एक संत विदेश में भगवान राम की कथा सुनाते हैं। वहां के ल

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM (IST) Updated:Tue, 19 Jan 2021 11:09 PM (IST)
लंबे संघर्ष के बाद देखेंगे दिव्य मंदिर निर्माण
लंबे संघर्ष के बाद देखेंगे दिव्य मंदिर निर्माण

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: भारत के एक संत विदेश में भगवान राम की कथा सुनाते हैं। वहां के लोग भगवान राम के बारे में पूछते हैं। यह बातें मंगलवार को बातें विश्व हिदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम ने नहर निरीक्षण भवन में कही। वह विश्व हिदू परिषद व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अगुवाई में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण हेतु धन संग्रह अभियान को लेकर निकाली गई पदयात्रा में आए। कहा कि संघ के तत्कालीन सरसंघ चालक से मिलकर संत कार्य योजना बनाते हैं। लंबे संघर्ष के बाद यह दिन आता है। अब हम सभी अपनी आंखों से भगवान राम का दिव्य मंदिर बनते देखेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरदार सत्येंद्र सिंह नेकी विशिष्ट अतिथि सतीश त्रिपाठी महंत प्रेम गिरी की। जिला कार्यवाह दिवाकर त्रिपाठी नेवी उद्बोधन दिया। इस दौरान जिला संघचालक विघ्नेश वर्मा, जिला प्रचारक सौरभ, जिला अभियान प्रमुख योगेश, जिला संगठन मंत्री विहिप ओमजी, विहिप अवध प्रांत संयोजिका सरिता त्रिपाठी, नगर संघचालक राम शंकर, नगर कार्यवाह चंदन, पालिकाध्यक्ष राजीव दुबे व हिदू जागरण मंच संयोजक आशु तिवारी, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विपिन द्विवेदी, मुनीष मिश्रा, गौरव द्विवेदी, आनंद गुप्ता, जितेंद्र शाक्य जीतू, विजय सिंह चौहान भी शामिल हुए। झंडे लेकर युवा ने मिलाए कदम

पदयात्रा नेहरू महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई। विश्व हिदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री मधुराम ने नारियल फोड़कर पदयात्रा की शुरुआत की। इसके बाद जिप्सी से प्रांत संगठन मंत्री यात्रा के बीच चले। वही सीताराम के स्वरूप की जीवंत झांकी भी शामिल की गई। कोलियान गली तिराहे पर रामानंद वर्मा समेत कई लोगों ने आशीर्वाद लिया। बाइक सवार युवक पदयात्रा की अगुवाई कर रहे थे। हाथों में झंडे लेकर हर ओर जय श्री राम का उद्घोष सुनाई पड़ रहा था। मातृशक्ति ने की बढ़-चढ़कर भागीदारी

विहिफ अवध प्रांत संयोजिका सरिता त्रिपाठी के साथ शोभा दुबे, रेखा त्रिपाठी, अरुण कुमार शाक्य, उषा उपाध्याय, सावित्री पांडेय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं व युक्तियां इस पद यात्रा में शामिल हुए सभी ने हाथों में झंडे ले रखे थे और सिर पर पगड़ी भी पहनी हुई थी एक अलग ही उत्साह नजर आ रहा था। इंदिरा दुबे व सुमन मिश्रा ने नगर पालिका तिराहे पर यात्रा का स्वागत किया। पुष्प वर्षा के साथ स्वागत

पदयात्रा पर तालग्राम तिराहा, सौरिख तिराहा, अस्पताल रोड तिराहा, रोडवेज बस स्टैंड, डाकघर तिराहा, पीपल वाली गली, कोलियान गली तिराहा, विशुनगढ़ रोड तिराहा, ताजपुर रोड तिराहा सहित जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने पदयात्रा में चल रहे हैं लोगों को माला भी पहनाई।

chat bot
आपका साथी