डेंगू से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम

संवाद सूत्र, तालग्राम: दिल्ली में काम करने गए युवक को बुखार आ गया। हालत में सुधार न होने पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 07 Oct 2018 05:57 PM (IST) Updated:Sun, 07 Oct 2018 05:57 PM (IST)
डेंगू से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम
डेंगू से पीड़ित युवक ने तोड़ा दम

संवाद सूत्र, तालग्राम: दिल्ली में काम करने गए युवक को बुखार आ गया। हालत में सुधार न होने पर वह गांव आ गया। परिजन फर्रुखाबाद ले गए, जहां डेंगू की पुष्टि हुई। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

तालग्राम के किशनपुर निवासी स्वदेश प्रताप उर्फ पिन्टू (19) पुत्र राकेश चन्द्र जाटव दिल्ली के एक प्राइवेट कंपनी में केबिल बनाने का काम करता था। वहां पर इसको बुखार आने लगा। दवा ली लेकिन कोई आराम नहीं मिला। इस पर वह पांच दिन पहले गांव चला आया। तालग्राम के निजी चिकित्सक को दिखाया। दो दिन तक उपचार के बाद हालत में सुधार न होने पर फर्रुखाबाद के एक निजी नर्सिंग होम को रेफर कर दिया। वहां पर डाक्टरों ने जांच कराई तो डेंगू की पुष्टि हुई। इस बीच हालत बिगड़ती गई। शुक्रवार देर रात उसकी मौत हो गई। पुत्र के शव को देखकर मां होश खो बैठी। परिजन ढांढस बंधाने में जुटे रहे।

chat bot
आपका साथी