दाईपुर में फैला डेंगू, 80 लोग बीमार

जागरण संवाददाता कन्नौज दाईपुर गांव में डेंगू का डंक पाव पसारता जा रहा है। गांव में क

By JagranEdited By: Publish:Wed, 25 Aug 2021 06:57 PM (IST) Updated:Wed, 25 Aug 2021 06:57 PM (IST)
दाईपुर में फैला डेंगू, 80 लोग बीमार
दाईपुर में फैला डेंगू, 80 लोग बीमार

जागरण संवाददाता, कन्नौज : दाईपुर गांव में डेंगू का डंक पाव पसारता जा रहा है। गांव में करीब 80 लोग बीमार पड़े हैं। कुछ मरीज निजी चिकित्सक के यहां इलाज करा रहे है। गांव में सबसे ज्यादा मरीजों की प्लेट्स कम होने की शिकायत मिली है। करीब 10 दिन से डेंगू फैला हुआ है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग ने सिर्फ एक दिन मेडिकल कैंप लगाया है। बुधवार को दाईपुर गांव के तीन मरीज डेंगू पाजिटिव निकले

जिला अस्पताल में जांच के दौरान सात डेंगू पाजिटिव मरीज मिल चुके है। हालांकि, मरीजों ने निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराया है। गांव में जुकाम, बुखार, सिरदर्द, शरीर दर्द, नाक, कान, समेत कई रोगों के मरीज हैं। पहला डेंगू का मरीज 16 अगस्त को मिला था। आशीष तिवारी ने बताया कि गांव में गंदगी का अंबार है। अशोक तिवारी ने बताया कि दोनों बच्चे बीमार पड़े हैं। सफाई कर्मी के न आने से गंदगी फैली है। गंगा किनारे की वजह से बीमार फैल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अभी तक स्वास्थ्य टीम ने डेंगू सैंपल नहीं लिया है। सीएचसी प्रभारी डाक्टर महेंद्र भान सिंह ने बताया कि 20 अगस्त को 75 मरीजों का परीक्षण किया गया था। इसमें करीब 40 लोगों को दवा दी गई थी। गांव में दवा का छिड़काव किया जा रहा है। दोबार टीम भेजकर जांच की जाएगी। जिला अस्पताल के पैथोलाजी प्रभारी डाक्टर आरडी यादव ने बताया कि लैब में 15 लोगों की रैपिड किट से जांच की गई। इसमें दाईपुर के तीन पाजिटिव केस मिले है। सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भेजा गया है। वहीं सौंसरापुर गांव में डेंगू फैला हुआ है। दो डेंगू मरीज मिल चुके है। लेकिन अभी स्वास्थ्य टीम नहीं गई है। इससे ग्रामीणों नाराजगी।

chat bot
आपका साथी