ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र इंदरगढ़ ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 11:27 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 11:27 PM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल
ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

संवाद सूत्र, इंदरगढ़ : ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि साला घायल हो गया। चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया। सौरिख निवासी मनोज सविता अपनी ससुराल थाना इंदरगढ़ के गांव आगोस आए थे। सोमवार को वह अपने साले मनीष के साथ सामान खरीदने के लिए बाइक से इंदरगढ़ आए थे। शाम करीब छह बजे वापस जाते समय रास्ते में तिर्वा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मनोज की मौत हो गई। जबकि मनीष घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। थानाध्यक्ष इंदरगढ़ विमलेश कुमार ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है । तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। वाहन को थाने पर खड़ा करवा लिया गया है। आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज

संवाद सूत्र, विशुनगढ़: छह दिन पहले युवक का शव पेड़ पर लटका मिला था। पिता की तहरीर पर गांव के ही एक युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज किया है।

जिला मैनपुरी थाना भोगांव के गांव नगला कंज निवासी जयदान उर्फ संजू यादव ने बताया कि उनके पुत्र गौरव यादव को गांव के ही योगेंद्र यादव ने आत्महत्या करने के लिए उकसाया। पुत्र ने थाना विशुनगढ़ के गांव नगला डांडा व सरैया को जाने वाले मार्ग के किनारे खड़े पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की तहरीर पर योगेंद्र यादव के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया। 19 जनवरी की सुबह गौरव यादव का शव पेड़ पर लटका मिला था। थानाध्यक्ष सत्यप्रकाश ने बताया कि पिता की तहरीर पर आत्महत्या को उकसाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घुटने से मौत की पुष्टि हुई है।

chat bot
आपका साथी