संदिग्ध हालात में जीटी रोड किनारे मिला शव

संवाद सहयोगी छिबरामऊ युवक का शव जीटी रोड किनारे पड़ा मिला। वह साइकिल से निकला था।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:20 PM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:20 PM (IST)
संदिग्ध हालात में जीटी रोड किनारे मिला शव
संदिग्ध हालात में जीटी रोड किनारे मिला शव

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: युवक का शव जीटी रोड किनारे पड़ा मिला। वह साइकिल से निकला था, लेकिन साइकिल आसपास नहीं मिली। इससे घटना संदिग्ध मानी जा रही है।

रविवार सुबह जीटी रोड स्थित गांव अकबरपुर के आगे एक ढाबा के पास युवक का शव पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा पहुंचे। तलाशी पर पास से मोबाइल मिला। इस आधार पर युवक की पहचान जिला इटावा के गांव वीलाखेड़ा निवासी 35 वर्षीय सोनू नाम से हुई, लेकिन वर्तमान में वह परिवार के साथ छिबरामऊ के गांव उत्तरी खुड़ावा स्थित ससुराल में रह रहे थे। अस्पताल पहुंची पत्नी अनीता ने बताया कि पति छिबरामऊ में एक मिठाई की दुकान पर काम करते थे। नौ वर्ष से वह लोग गांव खुड़ावा में ही रह रहे थे। शनिवार रात 9.30 बजे साइकिल से घर से निकल थे। चाचा, चाची व बुआ भी गांव खुड़ावा में ही थे। पुलिस को मौके पर साइकिल नहीं मिली है। ऐसे में घटना संदिग्ध मान रहे हैं। कुछ लोग चार पहिया वाहन से सड़क किनारे फेंके जाने की बात भी कह रहे हैं। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो रही है। बहन ने हत्या का आरोप लगाया

अस्पताल पहुंची सोनू की बहन शशि ने भाई की हत्या करने का आरोप लगाया। भाभी की संलिप्तता की बात भी कही। बताया कि शादी के बाद से वह ससुराल नहीं आई थीं। पिछले वर्ष एक बेटे को जन्म दिया था। उसकी मौत हो गई थी। भाई के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। इसमें समझौता हुआ था। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि मामला दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। जांच कराई जा रही है। बहन ने आरोप लगाए हैं, लेकिन अब तक कोई तहरीर नहीं दी है।

chat bot
आपका साथी