बारिश से फसल हुई बर्बाद, किसान की सदमे से गई जान

संवाद सूत्र ठठिया (कन्नौज) बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान बेहोश होकर गिर गए। स्वजन आन

By JagranEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 06:43 PM (IST)
बारिश से फसल हुई बर्बाद, किसान की सदमे से गई जान
बारिश से फसल हुई बर्बाद, किसान की सदमे से गई जान

संवाद सूत्र, ठठिया (कन्नौज): बारिश से बर्बाद फसल देखकर किसान बेहोश होकर गिर गए। स्वजन आनन-फानन चिकित्सक के पास ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। स्वजन ने सदमे में आकर मौत होना बताया है। उन्होंने खुद के साथ बटाई पर खेत लेकर फसल की थी।

थाना क्षेत्र के खामा गांव निवासी 48 वर्षीय रावेंद्र बाथम की पैतृक जमीन डेढ़ बीघा है। इसके अलावा 14 बीघा खेत बटाई पर लेकर खेती की थी। स्वजन के मुताबिक मेहनत रावेंद्र ने की थी और लागत खेत मालिक ने लगाई थी। सात दिन पहले हुई बारिश से खेत में पानी भर गया था, जो सूखने पर रविवार को खेत पर फसल देखने गए थे। वहां बर्बाद फसल देखकर उन्हें सदमा लग गया और गश खाकर गिर गए। राहगीरों ने बेहोश देखा तो जानकारी दी। स्वजन निजी चिकित्सक के पास ले गए, जहां मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पीएन बाजपेई ने बताया कि पोस्टमार्टम आने पर कार्रवाई की जाएगी।

पीएम आवास के लिए मिले धन फसल बोआई में की थी खर्च

पत्नी रानी देवी ने बताया कि उन्हें प्रधानमंत्री आवास मिला है। छत डालने के लिए दूसरी किस्त मिली, लेकिन खेती के लिए रुपये न होने पर कृषि कार्य में लगा दिए थे, जो फसल बिक्री होने से किस्त की भरपाई कर आवास बनाने की की सोची थी। चार बीघा आलू, सात बीघा सरसों व तीन बीघा धान की फसल की थी। बीते दिनों हुई बारिश में तीनों फसलें नष्ट हो गई थीं। इससे सदमा लगा और उनकी मौत हो गई।

chat bot
आपका साथी