तिलक वंदन कर लोगों को नव संवत्सर की दी बधाई

- हिदू जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन - सृष्टि की रचना व विक्रम संवत का प्रथम दिवस

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 06:17 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 09:38 PM (IST)
तिलक वंदन कर लोगों को नव संवत्सर की दी बधाई
तिलक वंदन कर लोगों को नव संवत्सर की दी बधाई

- हिदू जागरण मंच की ओर से कार्यक्रम का आयोजन

- सृष्टि की रचना व विक्रम संवत का प्रथम दिवस होने की भी दी जानकारी संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: नव संवत्सर पर व्यापारियों व राहगीरों का तिलक वंदन किया गया। सभी को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं और मिष्ठान का वितरण किया गया।

मंगलवार को हिदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष आशु तिवारी के नेतृत्व में पदाधिकारी व कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इसके बाद सभी मुख्य बाजार में पहुंचे। जिलाध्यक्ष आशु तिवारी ने बताया कि आज के दिन ही सृष्टि की रचना हुई। विक्रम संवत का प्रथम दिवस भी है। धर्मराज युधिष्ठिर व मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक भी आज के ही दिन हुआ था। संघ संस्थापक डॉ. हेडगेवार एवं सिख समुदाय के द्वितीय गुरु अंगद देव का जन्म भी आज के दिन ही हुआ था। स्वामी दयानंद जी ने आर्य समाज की स्थापना की थी। यह दिन भारतीय नव वर्ष के आगमन का दिन है। नगर अध्यक्ष विजय चौहान ने कहा कि हिदू समाज के लोगों को इसे हर्षोल्लास से मनाना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष अक्षय पाठक ने कहा कि लोग इस दिन को विस्मृत करते जा रहे हैं। नई पीढ़ी क्रिश्चियन सभ्यता की ओर से शुरू किए गए नव वर्ष को मना रही है। उन्हें भारतीय सभ्यता के प्रतीक इस नव वर्ष को मनाने के लिए आगे बढ़ना चाहिए। जिला उपाध्यक्ष संतोष पांडेय ने कहा कि साधु संतों के विरोध की घटनाओं को रोकने के लिए प्रशासन को कड़े कदम उठाने चाहिए। इस दौरान डॉ. अरुण प्रताप सिंह, अमित दुबे, सागर गुप्ता, दीपक गुप्ता, हर्षित तिवारी, निशांत दीक्षित, आयुष पाल, दीपक सैनी, देवेंद्र सिंह, गुड्डू, गोपाल पाठक, विनोद वाल्मीकि, घनश्याम सविता, अशोक गिहार व बंटी जाटव मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी