साथियों पर लगाया हत्या का आरोप, तहरीर

संवाद सूत्र सौरिख (कन्नौज) टायर बदलते समय सड़क हादसे में युवक की मौत पर स्वजन ने साथियों पर

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 08:23 PM (IST)
साथियों पर लगाया हत्या का आरोप, तहरीर
साथियों पर लगाया हत्या का आरोप, तहरीर

संवाद सूत्र, सौरिख (कन्नौज): टायर बदलते समय सड़क हादसे में युवक की मौत पर स्वजन ने साथियों पर हत्या का आरोप लगाया है। थाने पर मुकदमा दर्ज कराए जाने को तहरीर दी।

रविवार को बिहार के जिला मधेपुरा थाना शंकरपुर के वार्ड चार गोरराहा कवियाही निवासी गजेंद्र कुमार महतो थाना सौरिख पहुंचे। बताया कि पुत्री जोशीरानी व साले राम प्रवेश कुमार पांच अन्य कलाकार साथियों के साथ 13 सितंबर की रात को दिल्ली से बिहार जा रहे थे। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर 140 पर कार का टायर पंचर हो गया था। चालक जिला बेगूसराय थाना सीहोर के गांव चंदवारा निवासी बिदेश्वरी यादव टायर बदल रहे थे। रामप्रवेश मोबाइल फोन से रोशनी कर रहे थे। वहीं पुत्री के साथ बिहार जिला खगड़िया के मानसी निवासी बंमिधर चौधरी व बिहार बेगूसराय के साहुरी वार्ड एक निवासी कुंदन कुमार पास में खड़े थे। इस बीच तेज रफ्तार वाहन वहां से निकला। इन लोगों ने रामप्रवेश कुमार को जानबूझकर धक्का दे दिया। इससे रामप्रवेश कुमार समेत पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गई थी। इलाज के दौरान रामप्रवेश की मौत हो गई। यह सभी लोग फिल्म बनाकर यूट्यूब पर चलाते थे। रामप्रवेश की बढ़ती लोकप्रियता से चिढ़ने लगे थे। वह पांच बहनों में इकलौता भाई था। नादेमऊ चौकी प्रभारी अरिमर्दन सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी