आयुक्त : अपडेट होंगे शस्त्र लाइसेंस

प्रेसवर्ता - थानावार जांच कर किया जाएगा मिलान मंडलायुक्त - दूर होगी काऊ मिल्क प्लांट की ि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 06:50 PM (IST)
आयुक्त : अपडेट होंगे शस्त्र लाइसेंस
आयुक्त : अपडेट होंगे शस्त्र लाइसेंस

प्रेसवर्ता

- थानावार जांच कर किया जाएगा मिलान : मंडलायुक्त

- दूर होगी काऊ मिल्क प्लांट की दिक्कत, मंडी जल्द जागरण संवाददाता, कन्नौज : अब शस्त्र लाइसेंस अपडेट होंगे। थानावार इसकी जांच कराई जाएगी। यह निर्देश मंडलायुक्त कानपुर ने डीएम व एसपी को दिए।

गुरुवार को जिले के दौरे पर आए मंडलायुक्त कानपुर डॉ. राजशेखर ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता की। विकास कार्यों के साथ कानून व्यवस्था पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिले में शस्त्रों लाइसेंस का पूरा विवरण आयुध कार्यालय पर होगा। तहसीलों पर आने वाली रिपोर्ट आयुध कार्यालय पर दर्ज करने के लिए डीएम व एडीएम को निर्देश दिए हैं। सभी शस्त्र लाइसेंस नए सिरे से अपडेट कराएं। इसके लिए थानावार जांच होगी। थानावार समीक्षा कर शस्त्र लाइसेंस का रजिस्टर से मिलान करेंगे, जो खामिया मिलेंगी उसे दूर करेंगे और गड़बड़ी पर कार्रवाई करेंगे। जिले में काऊ मिल्क व विशिष्ठ आलू मंडी ठठिया पर कहा काऊ मिल्क प्लांट में जो समस्या है उसे जिला व मंडल स्तर से समाधान करेंगे। विशिष्ठ मंडी भी जल्द शुरू कराएंगे।

chat bot
आपका साथी