लखनऊ पहुंचा चकबंदी में अनियमितताओं का मामला

संवाद सहयोगी छिबरामऊ चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 11:43 PM (IST)
लखनऊ पहुंचा चकबंदी में अनियमितताओं का मामला
लखनऊ पहुंचा चकबंदी में अनियमितताओं का मामला

संवाद सहयोगी, छिबरामऊ: चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता को लेकर ग्रामीणों का प्रतिनिधिमंडल उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा से मिलने के लिए लखनऊ पहुंचा है। वही संघर्ष समिति के नेतृत्व में अन्य ग्रामीणों ने धरना प्रदर्शन जारी रखा। प्रक्रिया निरस्त कराए जाने की मांग की।

शनिवार को गांव भगवंतपुर में भारतीय किसान यूनियन किसान के जिला अध्यक्ष राजा शुक्ला व ग्राम संघर्ष समिति भगवंतपुर के अध्यक्ष गौरव यादव के नेतृत्व में ग्रामीण धरने पर बैठे। ग्रामीणों ने कहा कि चकबंदी कर्मियों ने भ्रष्टाचार किया है। मनमाने तरीके से चकों को निर्धारित किया है। प्रक्रिया निरस्त होने तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। वहीं दूसरी ओर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के जिलाध्यक्ष सौरभ यादव ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचे। उन्होंने बताया कि उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को पूरे मामले से अवगत कराया जा रहा है। ग्रामीणों के हित में प्रक्रिया का निरस्त किया जाना आवश्यक है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई भी की जानी चाहिए। इस दौरान राजवीर सिंह यादव, शुभम त्रिपाठी, भगवानदास बाथम, हरिराम वर्मा, रामऔतार, अमित, कुलदीप तिवारी, शिशुपाल बाथम, राधा देवी, सरस्वती देवी, शकुंतला देवी, सुशीला देवी व सुमन देवी मौजूद रही।

..

ग्राम पंचायत भगवंतपुर की समिति ने दिया समर्थन

शनिवार को ग्राम पंचायत भगवंतपुर के प्रधान बृजपाल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि समिति में अध्यक्ष होने के बाद उनसे कोई राय नहीं ली गई। चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितताएं की गई है। विरोध कर रहे ग्रामीणों के वह साथ हैं और इस धरना का समर्थन कर रहे हैं। चकबंदी प्रक्रिया निरस्त किए जाने की मांग कर रहे हैं।

chat bot
आपका साथी